अमेरिकी चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ डेमोक्रेटिक पार्टी से भारतीय मूल की कमला हैरिस राष्ट्रपति उम्मीदवार होंगी। 1 अगस्त से शुरू हुए चुनाव में 28 घंटे बाद ही उन्हें पार्टी के 2350 से ज्यादा डेलीगेट्स का समर्थन मिल गया है। इसी के साथ उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। हालांकि, 6 अगस्त को वोटिंग खत्म होने के बाद ही उनके आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने की घोषणा की जाएगी। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला को चुनाव खत्म होने तक पार्टी के 99% यानी 3923 डेलीगेट्स का समर्थन मिलने की उम्मीद है। कमला अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली अश्वेत महिला होंगी। शुक्रवार को बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा, “मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं अगले हफ्ते आधिकारिक तौर पर नामांकन स्वीकार करूंगी।” बाइडेन बोले- कमला पर गर्व है, हम चुनाव जरूर जीतेंगे
कमला को बहुमत मिलने के बाद राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, “उन्हें उप-राष्ट्रपति बनाना मेरे जीवन के सबसे बेहतरीन फैसलों में से एक था। अब वह हमारी पार्टी से राष्ट्रपति उम्मीदवार बन गई हैं। मुझे उन पर बेहद गर्व हो रहा है। हम जीत जरूर हासिल करेंगे।” अमेरिका में 5 नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव होंगे। इसके 2 महीने बाद 6 जनवरी 2025 को नतीजों की घोषणा होगी। बाइडेन के हटने के 24 घंटे में कमला को मिला था समर्थन
21 जुलाई को अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने की घोषणा की थी। तब उन्होंने कमला का नाम आगे बढ़ाया था। इसके बाद हैरिस ने चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बाइडेन के पीछे हटने के अगले ही दिन 22 जुलाई को कमला ने डेमोक्रेटिक पार्टी से नॉमिनेशन के लिए बहुमत हासिल कर लिया था। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, कमला हैरिस को 4 हजार में से 1976 डेलिगेट्स का समर्थन मिल गया था। इसके बाद 26 जुलाई को उन्होंने नॉमिनेशन के लिए फॉर्म भरते हुए आधिकारिक तौर पर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। बाइडेन के रेस से हटने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के सभी बड़े नेता कमला हैरिस को समर्थन दे चुके हैं। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, उनकी पत्नी मिशेल ओबामा समेत बिल और हिलेरी क्लिंटन शामिल हैं। 4 पोल्स में हैरिस आगे, 8 में ट्रम्प को बढ़त
बाइडेन के चुनाव से बाहर होने के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी को फायदा मिला है। कम से कम 4 पोल्स में कमला हैरिस, ट्रम्प से आगे चल रही हैं। हालांकि, अभी भी ज्यादा पोल्स में ट्रम्प आगे हैं। ट्रम्प करीब 8 पोल्स में हैरिस से आगे चल रहे हैं, लेकिन यहां पर उनके बीच मार्जिन कम हो गया है। 31 जुलाई को जारी इकोनॉमिस्ट/यूगोव पोल्स में हैरिस, ट्रम्प से दो पॉइंट से आगे हैं। कमला को 46% वहीं ट्रम्प को 44% वोटर्स की पसंद हैं। 30 जुलाई को जारी रॉयटर्स/इप्सोस पोल्स में भी हैरिस एक पॉइंट से आगे हैं। इसमें कमला को 43% वहीं, ट्रम्प को 42% लोगों की पसंद बताया गया है। ट्रम्प बोले- कमला भारतीय हैं या अश्वेत यह साफ नहीं
इससे पहले बुधवार को अमेरिकी राज्य एरिजोना में एक रैली के दौरान ट्रम्प की पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस ने कमला हैरिस को नकली कहा है। वेंस ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि कमला कनाडा में पली-बढ़ी हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक इंटरव्यू के दौरान हैरिस की नस्लीय पहचान पर सवाल उठाए। ट्रम्प ने कहा कि कमला हैरिस हमेशा से खुद को भारतीय विरासत से जुड़ा बताती थीं, लेकिन अचानक कुछ साल पहले वे अश्वेत हो गईं। ट्रम्प ने कहा कि उन्हें कई सालों तक पता नहीं था कमला अश्वेत हैं, उन्हें लगता रहा कि वे भारतीय मूल की हैं। अब कुछ सालों से कमला खुद को अश्वेत बताने लगी हैं। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कमला चाहती हैं कि वे अश्वेत महिला के तौर पर दुनिया में जानी जाएं, इसलिए मुझे नहीं पता कि वे भारतीय हैं या अश्वेत।