पेरिस ओलिंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार अमृतसर पहुंची। अमृतसर एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का ढोल के साथ भव्य स्वागत हुआ। भारतीय खिलाड़ियों के इंतजार में फैंस सुबह से ही एयरपोर्ट के बाहर जमा हो गए थे। इसके अलावा सांसद गुरजीत सिंह औजला, मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक परगट सिंह भी टीम का स्वागत करने पहुंचे। इस भारतीय हॉकी टीम में 10 पंजाब के खिलाड़ी हैं। जिनके पेरेंट्स भी उन्हें रिसीव करने एयरपोर्ट पर पहुंचे। ये पल भावुक करने वाला था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने आते ही सीधा गोल्डन टेंपल का रुख किया। जहां वे गुरुघर में नतमस्तक हुए और गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। तस्वीरों में देखें हॉकी टीम का स्वागत-