भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा मुकाबला एडिलेड में खेला जा रहा है। शनिवार को इस डे-नाइट टेस्ट का दूसरा दिन है। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे सेशन में 5 विकेट पर 252 रन बना लिए हैं। ट्रैविस हेड नाबाद हैं। ट्रैविस हेड फिफ्टी पूरी कर चुके हैं और सेंचुरी के करीब हैं। मिचेल मार्श (9 रन) को रविचंद्रन अश्विन ने विकेटकीपर ऋषभ पंत के हाथों कैच कराया। वे अंपायर के फैसले से पहले ही पवेलियन लौट गए। नीतीश रेड्डी ने मार्नस लाबुशेन (64 रन) का विकेट लिया। बुमराह ने स्टीव स्मिथ (2 रन), नाथन मैकस्वीनी (39 रन) और उस्मान ख्वाजा (13 रन) के विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को 86/1 के स्कोर से खेलना शुरू किया। शुक्रवार, 7 दिसंबर को भारतीय टीम 180 रन पर ऑलआउट हो गई थी। एडिलेड में भारत की पहली जीत की कहानी वीडियों में देखिए… भारत-ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान) और मोहम्मद सिराज। ऑस्ट्रेलिया: पैट कमिंस (कप्तान), नाथन मैकस्वीनी, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और स्कॉट बोलैंड।