मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 80.84 अंक ऊपर 38,498.07 पर और निफ्टी 11,300 स्तर के पास खुला। हालांकि सीमा पर भारत और चीन के मध्य सीमा पर बढ़ते तनाव के चलते बाजार बढ़त गंवा दी और लाल निशान में आ गया। आज सुबह बाजार में बैंक और ऑटो स्टॉक्स में दबाव देखा जा रहा है।
इससे पहले सोमवार को बीएसई 60 अंक ऊपर 38,417.23 पर और निफ्टी 21 पॉइंट ऊपर 11,355.05 पर बंद हुआ था। कल बाजार में चुनिंदा बैंकिंग, ऑटो और इंफ्रा स्टॉक्स में गिरावट और आईटी स्टॉक्स बढ़त देखने को मिली थी। सोमवार को सुबह से बाजार लाल निशान में कारोबार कर रहा था, लेकिन दोपहर तक बाजार मे खरीदारी लौटी और कारोबार हरे निशान में बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 159.42 अंक नीचे 28,133.30 पर बंद हुआ था। वहीं, दूसरे अमेरिकी बाजार नैस्डैक में फ्लैट कारोबार रहा और इंडेक्स 11,622.10 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.81 फीसदी गिरावट के साथ 28.10 पॉइंट नीचे 3,426.96 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 11.30 अंक नीचे 3,281.29 पर बंद हुआ था। हालांकि इटली, जर्मनी और फ्रांस का बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42,77,584 हो गई है। इनमें 8,82,751 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 33,21,420 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 72,816 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 27,485,944 हो चुकी है। इनमें 896,860 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 193,534 हो चुकी है।

09:46 AM बीएसई बैंकिंग में शामिल 10 कंपनियों के स्टॉक्स में से 7 में गिरावट और 3 में बढ़त है।आरबीएल बैंक के शेयर में 1.42 फीसदी की गिरावट है।

09:44 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों के स्टॉक्स में से 18 में गिरावट और 12 में बढ़त है। टीसीएस के शेयर में 1.41 फीसदी की बढ़त है।

09:39 AM बीएसई में शामिल 23 सेक्टर्स में से 15 गिरावट और 8 में बढ़त है।

09:34 AM बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से 27 में गिरावट और 5 में बढ़त है।

09:23 AM बीएसई 17 अंक नीचे 38,399.65 पर और निफ्टी 17 अकं नीचे 11,338.15 पर कारोबार कर रहा है।
सोमवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल
