भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज पल्लेकेले में खेला जाएगा। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी हैं। श्रीलंका दौरे के लिए नए कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम इंडिया श्रीलंका पहुंच गई है। 27 जुलाई से 7 अगस्त तक चलने वाले इस दौरे में टीम इंडिया 3-3 मैच की टी-20 और वनडे सीरीज खेलेगी। इसके साथ ही रोहित शर्मा, विराट कोहली और रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद नए कप्तान सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में टीम इंडिया का मिशन 2026 शुरू हो जाएगा। टी-20 का अगला वर्ल्ड कप साल 2026 में होगा। मैच डिटेल्स दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: चरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मदुशंका और मथीशा पथिराना।