भास्कर अपडेट्स:उड़ीसा हाईकोर्ट ने कहा- सरोगेसी से मां बनने वाली महिलाओं को मिले मैटरनिटी लीव, ये उनका अधिकार

उड़ीसा हाईकोर्ट ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि सरोगेसी के जरिए मां बनने वाली महिला कर्मचारियों को भी अन्य महिलाओं की समान ही मैटरनिटी लीव और दूसरी लाभ प्राप्त करने का पूरा अधिकार है। जस्टिस एस के पाणिग्रही की सिंगल बेंच ने 25 जून को ओडिशा वित्त सेवा (OFS) की महिला अधिकारी सुप्रिया जेना द्वारा 2020 में दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। जेना सरोगेसी के माध्यम से मां बनीं, लेकिन उन्हें ओडिशा सरकार में उनके सीनियर अधिकारियों ने 180 दिनों के मैटरनिटी लीव नहीं दी। इसलिए उन्होंने सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने पाया कि नेचुरल मां बनने वाली महिलाएं और बच्चा गोद लेने वाली महिलाओं को 180 की मैटरनिटी लीव दी जाती है, लेकिन सेरोगेसी अपनाने वाली महिलाओं को लिए ऐसा कोई रूल नहीं है। अदालत ने कहा, “अगर सरकार बच्चा गोद लेने वाली महिला को मैटरनिटी लीव दे सकती है तो सरोगेसी से मां बनने वाली महिला को लीव नहीं देना गलत है। कोर्ट ने फैसला सुनाया कि सभी नई माताओं के लिए समान व्यवहार और सहायता तय करने के लिए सरोगेसी के माध्यम से मां बनने वाली कर्मचारियों को मैटरनिटी लीव दी जानी चाहिए, चाहे वे किसी भी तरह से माता-पिता बनें। आज की अन्य बड़ी खबरें… भाजपा अध्यक्ष नड्‌डा ने राज्यों के लिए पार्टी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए, जावड़ेकर केरल के प्रभारी बने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को विभिन्न राज्यों के लिए पार्टी के प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी की नियुक्ति की। पार्टी ने महासचिव विनोद तावड़े को बिहार का प्रभारी और सांसद दीपक प्रकाश को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रकाश जावड़ेकर केरल में कामकाज देखेंगे जबकि सांसद अपराजिता सारंगी उनकी सह प्रभारी होंगी। ओडिशा से भाजपा सांसद संबित पात्रा को उत्तर पूर्व राज्यों के लिए समन्वयक नियुक्त किया गया है, जबकि पूर्व केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन संयुक्त समन्वयक होंगे। पूरी सूची यहां देखें: बिहार में पुल गिरने के मामले में 15 इंजीनियर सस्पेंड, मातेश्वरी कंस्ट्रक्शन कंपनी ब्लैक लिस्टेड बिहार में बारिश के बीच लगातार ढह रहे पुल पर राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही के चलते 15 इंजीनियर्स को सस्पेंड कर दिया गया है। जिसमें जल संसाधन विभाग के 11 और ग्रामीण कार्य विभाग के 4 इंजीनियर शामिल हैं। साथ ही दो से स्पष्टीकरण मांगा गया है। विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा कि ध्वस्त हुए पुल का त्वरित गति से निर्माण कराया जाएगा। उड़ाही में लगे ठेकेदार इसे बनाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… BRS नेता के कविता की हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ाई गई, ED ने 15 मार्च को गिरफ्तार किया था दिल्ली शराब नीति मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) नेता के कविता को राहत नहीं मिली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को हुई सुनवाई में के कविता की कस्टडी 18 जुलाई तक बढ़ा दी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने कविता को 15 मार्च को हैदराबाद स्थित बंजारा हिल्स के उनके घर से गिरफ्तार किया था। सेम सेक्स मैरिज को मान्यता नहीं देने का मामला, सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को अपने फैसले की समीक्षा करेगा सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को अपने उस फैसले की समीक्षा की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगा, जिसमें समलैंगिक विवाह को वैध बनाने से इनकार कर दिया गया था। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस संजीव खन्ना, जस्टिस हिमा कोहली, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस पीएस नरसिम्हा की पांच जजों की बेंच समीक्षा याचिकाओं पर सुनवाई करेगी। AAP ने सांसद संजय सिंह को राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल का चेयरपर्सन बनाया आम आदमी पार्टी ने सांसद संजय सिंह को राज्यसभा में पार्टी के संसदीय दल का चेयरपर्सन नियुक्त किया है। संजय सिंह लगातार दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। शराब नीति घोटाले में संजय अभी जमानत पर हैं। उन्हें शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को ED ने गिरफ्तार किया था। 3 अप्रैल को उन्हें सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। नोएडा के लॉजिक्स मॉल लगी आग, कपड़े के शो रूम में शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा नोएडा के सेक्टर-32 में बने लॉजिक्स मॉल की एक दुकान में आग लग गई। आग शॉट सर्किट की वजह से लगी। सुबह के समय मॉल में भीड़ थी, इसलिए तुरंत लोगों को बाहर निकाला गया। धुंआ ज्यादा होने की वजह से आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। पढ़ें पूरी खबर… तेलंगाना में BRS के 6 विधान पार्षद कांग्रेस में शामिल, CM रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में उनके आवास पर पार्टी जॉइन की तेलंगाना में पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की पार्टी BRS को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के छह विधान पार्षद कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस जॉइन करने वालों में डांडे वाइटल, भानु प्रसाद राव, एमएस प्रभाकर, बोग्गापारू दयानंद, एग्गे मल्लेश और बसव राजू सरैया शामिल हैं। सभी ने गुरुवार (4 जुलाई) को जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के आवास पर उनकी मौजदूगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। तेलंगाना विधान परिषद की वेबसाइट के अनुसार, 40 सीटों में से वर्तमान में BRS के 25 सदस्य और कांग्रेस के चार सदस्य हैं। चार नामांकित MLC हैं। AIMIM के दो सदस्य, भाजपा, PRTU के एक-एक और एक निर्दलीय MLC हैं। दो सीटें खाली हैं। नए विधान पार्षदों के साथ विधान परिषद में कांग्रेस की ताकत बढ़कर 10 हो जाएगी। आंध्र प्रदेश में चंदन की तस्करी के आरोप में 4 गिरफ्तार, 1.9 करोड़ की लकड़ी जब्त आंध्र प्रदेश पुलिस ने चंदन की लकड़ी की तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 1.91 करोड़ रुपए की लाल चंदन की 158 लकड़ियों के साथ एक मिनी लॉरी, एक ट्रैक्टर और एक दोपहिया वाहन भी जब्त किया है। घटना को लेकर एसपी सिद्धार्थ कौशल ने बताया कि कडप्पा जिले के पोटलाडुर्थी गांव के पास प्रोड्डुटुरु-येरागुंटला रोड पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई की गई है। हमने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके मास्टरमाइंड और अन्य लोगों की भी पहचान कर ली गई है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। मध्य प्रदेश के खंडवा से आतंकी गिरफ्तार, सुरक्षाबल निशाने पर थे; आतंकी संगठन से जुड़े वीडियो और जिहादी लिटरेचर मिले मध्य प्रदेश एंटी टेरेरिस्ट स्कवाड (एटीएस) ने प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) से जुड़े एक आतंकी को खंडवा से गिरफ्तार किया है। उसके निशान पर सुरक्षा बल के जवान थे। एटीएस ने 17 साल के एक नाबालिग को भी पकड़ा था, जिसे पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। आईजी एटीएस डॉ.आशीष ने बताया कि आईएम से जुड़े फैजान (34) को गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उसके पास से भारी मात्रा में आईएम, ISIS आतंकी संगठनों का जेहादी साहित्य, 4 मोबाइल, 1 पिस्टल और 5 कारतूस जब्त किए गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…