भास्कर अपडेट्स:गुजरात HC ने रेप मामले में आसाराम की अस्थायी जमानत 7 जुलाई तक बढ़ाई

गुजरात हाईकोर्ट ने शुक्रवार (27 जून) को आसाराम बापू की अस्थायी जमानत 7 जुलाई तक बढ़ा दी। आसाराम बापू को गांधीनगर की सेशंस कोर्ट ने 2013 के बलात्कार मामले में दोषी ठहराया था और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। उनकी अस्थायी जमानत 30 जून को समाप्त होने वाली थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… गुजरात HC ने रेप मामले में आसाराम बापू की अस्थायी जमानत 7 जुलाई तक बढ़ाई ​​​​बिहार के पटना में शुक्रवार सुबह 11.30 बजे एक रजिस्ट्री ऑफिस में फायरिंग होने से दो लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक दोनों को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत स्थिर हैं। सिटी एसपी (सेंट्रल) दीक्षा के मुताबिक, कार्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड की बंदूक से गोली चलने की बात सामने आई है। मामले की जांच की जारी है। दिल्ली के बवाना में फैक्ट्री में आग लगी; 22 दमकल गाड़ियां बुझाने में लगी दिल्ली के बवाना की एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग बुझाने के लिए 22 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग को फैलने से रोक लिया गया है। हालांकि, आग पर पूरी तरह काबू पाने का काम अभी भी जारी है। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार, इनमें एक महिला भी मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन से जुड़े तीन लोगों को अरेस्ट किया गया है। इनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की एक महिला कैडर को गुरुवार को इंफाल पश्चिम जिले के हाओबाम मारक इलाके से गिरफ्तार किया गया। इससे पहले दो शख्स को भी अरेस्ट किया गया था। एअर इंडिया का प्लेन कोलकाता लौटा; एक पैसेंजर की मेडिकल इमरजेंसी के चलते उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद लैंडिंग वैंकूवर-कोलकाता-दिल्ली सेक्टर पर उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का एक प्लेन गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद मेडिकल इमरजेंसी के कारण कोलकाता लौट आया। 162 यात्रियों और चालक दल के साथ वैंकूवर से उड़ान भरने वाला एआई 186 विमान अपने रूटीन टेक्निकल स्टॉपेज के लिए कोलकाता में उतरा था और बाद में दिल्ली के लिए रवाना हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि 25 मिनट तक हवा में रहने के बाद विमान को वापस लौटना पड़ा और एहतियातन उतरना पड़ा, क्योंकि एक यात्री बीमार हो गया। बीमार यात्री को विमान से उतारने के बाद विमान रात 8.30 बजे फिर से कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुआ। 173 और भारतीय ईरान से लौटे, अब तक 4415 नागरिकों को सुरक्षित निकाला अर्मेनिया के येरेवन से एक विशेष इवैक्यूएशन प्लेन गुरुवार रात 10.30 बजे दिल्ली पहुंचा। इसमें ईरान से 173 भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया। ऑपरेशन सिंधु के तहत अब तक 3 भारतीय वायुसेना के विमानों समेत 19 विशेष इवैक्यूएशन प्लेन के जरिए कुल 4415 भारतीय नागरिकों (ईरान से 3597 और इजरायल से 818) को निकाला जा चुका है। इनमें 14 OCI कार्ड होल्डर, 9 नेपाली, 4 श्रीलंकाई नागरिक और एक भारतीय की ईरानी पत्नी भारत लाई गई।