भास्कर अपडेट्स:पूर्व विदेश मंत्री एमएस कृष्णा का निधन, बेंगलुरु में अपने आवास पर ली अंतिम सांस

पूर्व विदेश मंत्री और कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे एमएस कृष्णा का मंगलवार सुबह करीब 2:30 बजे निधन हो गया। उन्होंने बेंगलुरु में अपने आवास पर अंतिम सांस ली। कृष्णा उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रहे थे। उनका पूरा नाम सोमनाहल्ली मल्लैया कृष्णा था। कांग्रेस के दिग्गज नेता एमएस कृष्णा साल 2017 में भाजपा से जुड़ गए थे। उन्हें 2023 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।