ISRO के एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवानगी अब 19 जून को तय की गई है। ISRO ने यह जानकारी दी। शुभांशु शुक्ला उन चार सदस्यों के क्रू का हिस्सा हैं, जो एक्सिओम मिशन के लिए ISS जा रहा है। उनका ये मिशन 14 दिन होगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली में सेंट्रल सेक्रेटेरिएट बिल्डिंग में आग लगी, मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां मौजूद दिल्ली में जनपथ पर कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट (CCS) बिल्डिंग में आग लग गई है। मौके पर फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां हैं। ये आग तीसरी मंजिल पर रखे फर्नीचर में लगी। बेंगलुरु में 10 करोड़ रुपए कीमत की ड्रग्स के साथ विदेशी गिरफ्तार, कुछ साल पहले दिल्ली आया था बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में 10 करोड़ रुपए कीमत की MDMA ड्रग्स के साथ एक विदेशी को गिरफ्तार किया। आरोपी कुछ साल पहले दिल्ली आया था और हाल ही में ड्रग की खेप के साथ बेंगलुरु पहुंचा था। कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी की गई। दिल्ली हाईकोर्ट ने बटला हाउस में 11 संपत्तियों को गिराने पर रोक लगाई, 10 जुलाई को अगली सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ओखला के बटला हाउस इलाके में 11 संपत्तियों को गिराने पर रोक लगा दी। इनके निवासियों ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) के नोटिस को चुनौती दी है। जस्टिस तेजस करिया की सिंगल बेंच ने DDA को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 10 जुलाई को होगी।