सबसे पहले भारत और उसके पड़ोसी देशों से रिश्तों का ये मैप देखिए… भारत के 8 पड़ोसी देशों में पाकिस्तान, चीन और मालदीव का स्टैंड एंटी-इंडिया है। म्यांमार और नेपाल का रुख फिलहाल न्यूट्रल है। 3 पड़ोसी भारत के दोस्त हैं- भूटान, श्रीलंका और बांग्लादेश। पिछले साल नई दिल्ली में हुए G-20 शिखर सम्मेलन में भारत ने बांग्लादेश को विशेष तवज्जो देते हुए स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमंत्रित किया था। शेख हसीना के बांग्लादेश की पीएम पद से इस्तीफा देने और देश छोड़ने के बाद भारत के लिए कई मुश्किलें हो सकती हैं। भास्कर एक्सप्लेनर में जानेंगे बांग्लादेश में आगे क्या सिनेरियो बन रहे हैं और उसका भारत पर क्या असर पड़ेगा… सिनेरियो-1: बांग्लादेश की सेना सत्ता संभाले भारत पर इम्पैक्टः भारत हमेशा चाहता है कि बांग्लादेश समेत उसके पड़ोसी स्थिर हों और वहां पर लोकतंत्र बना रहे। ऐसे में बांग्लादेश की किसी गैर-चुनी हुई सरकार के साथ भारत नहीं दिखना चाहेगा। पहले भी जब भी सेना ने तख्तापलट किया है, भारत से रिश्ते तल्ख हुए हैं। हालांकि भारत ये भी नहीं चाहेगा कि पाकिस्तान, चीन के बाद पूर्वी छोर पर भी एक और मोर्चा खुल जाए। सिनेरियो-2: सेना कमान संभाले और हालात सामान्य होने के बाद शेख हसीना की वापसी हो भारत पर इम्पैक्टः भारत, बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार को देखना चाहता है। शेख हसीना, चीन और भारत के बीच में संतुलन बनाकर रखती हैं। उनका स्टैंड प्रो-इंडिया रहता है। बांग्लादेश छोड़ने के बाद शेख हसीना सबसे पहले भारत ही आई हैं। सिनेरियो-3: तीन महीने में चुनाव हों और विपक्षी खालिदा जिया की पार्टी चुनाव जीत जाए भारत पर इम्पैक्टः अगर बीएनपी की सत्ता में वापसी होती है तो भारत के लिए परेशानी होगी। खालिदा जिया भारत विरोधी नीति के लिए जानी जाती हैं। इस साल अप्रैल में उनकी पार्टी ने ‘इंडिया आउट’ कैम्पेन चलाया था। बीएनपी ने भारत में निर्मित चीजों के बहिष्कार की अपील की थी। बीएनपी की सरकार बनने से भारत का एक्सपोर्ट रुकेगा। बांग्लादेश में चल रहे भारत के कई प्रोजेक्ट पर असर पड़ेगा। ऐसे में बांग्लादेश भी नेपाल की तरह चीन से दोस्ती का हाथ बढ़ा सकता है। सिनेरियो-4: कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी सत्ता में आ जाए भारत पर इम्पैक्ट: अगर जमात को सत्ता मिलती है तो बांग्लादेश भारत का दुश्मन देश बन जाएगा। दरअसल, जमात पाकिस्तान की जमात ए इस्लामी पार्टी की एक विंग है। अगर ऐसा होता है तो बांग्लादेश में कट्टर पंथ बढ़ेगा। पाकिस्तान की तरह भारत को बांग्लादेश से भी आतंकी समस्या से निपटना पड़ेगा। ******* एक्सपर्ट पैनलः