मंगलवार का टैरो राशिफल:तुला राशि के लोग लालच से बचें, वर्ना नुकसान हो सकता है; मकर राशि के लोग समय का सही इस्तेमाल करें

मंगलवार, 10 सितंबर को मेष राशि के लोगों को भविष्य से जुड़ी चिंताओं से बचना होगा। सेहत में आ रहे बदलावों को लेकर सतर्क रहें। तुला राशि के लोग लालच से बचें, वर्ना नुकसान हो सकता है। मकर राशि के लोग समय का सही तरीके से इस्तेमाल करेंगे तो लाभ हो सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – TEN OF WANDS भविष्य से जुड़ी चिंता रहेगी। बदन दर्द बढ़ सकता है। सेहत में आ रहे बदलाव का असर आपके स्वभाव पर भी होगा। जिस काम से जुड़ा डर और नकारात्मकता है, वह काम आपके पक्ष में हो सकता है। करियर : काम से जुड़ी बातों में बदलाव करने के लिए नकारात्मकता दूर करके टारगेट पर ध्यान देना होगा। लव : रिलेशनशिप से से संबंधित तनाव रहेगा। हेल्थ : सेहत को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 3 वृषभ – JUDGEMENT आपकी किसी समस्या का समाधान दिन की शुरुआत में होगा, इस कारण प्रसन्नता बनी रहेगी। आप लोगों के साथ वक्त बिताने की कोशिश करेंगे, अकेलापन दूर हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ बातचीत करते समय अपने लक्ष्य के बारे में स्पष्ट स्वरूप से बोलें। तभी अपेक्षा के अनुसार साथ प्राप्त होगा। पैसों से संबंधित चिंता रहेगी। योजना बनाकर आप इसे दूर करने की कोशिश करेंगे। करियर : काम से संबंधित सूचनाओं के जरिए समस्या दूर हो सकती है। लव : पार्टनर और परिवार के बीच के विवाद धीरे-धीरे दूर होंगे। हेल्थ : सेहत में आ रहे बदलाव के कारण चिंता हो सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 1 मिथुन – QUEEN OF SWORDS स्वभाव की नकारात्मक बातों को दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने होंगे। आलस बढ़ेगा। कुछ रिश्तों में दरार बनी रहेगी। जिन बातों को छोड़ना चाहते हैं, उनके बारे में दोबारा विचार जरूर करें। आपके किसी निर्णय में बदलाव करना कठिन होगा। हर एक निर्णय सोच-समझकर लें। करियर : काम की जगह किसी भी प्रकार का विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित लेन-देन में गलतफहमी हो सकती है। लव : पार्टनर के लिए कठोर व्यवहार न रखें। हेल्थ : कंधे में जकड़न और पीठ दर्द हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 7 कर्क – THREE OF CUPS अनेक समस्याएं रहेंगी, लेकिन आपको एक वक्त पर किसी एक ही समस्या पर ध्यान देना होगा, तभी कोई समस्या हल होगी। सोच-विचार करके काम करेंगे तो तनाव दूर होगा। परिस्थितियां कठिन महसूस होंगी, लेकिन प्रयत्नों के जरिए आप अपेक्षित सफलता हासिल कर पाएंगे। करियर : अपने अनुभव का सही तरीके से इस्तेमाल करते हुए बेहतर काम करने की कोशिश करें। लव : पार्टनर की बातों का गलत मतलब न निकालते हुए परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण बन सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 4 सिंह – THE HERMIT पुराने समय में जिस परिस्थिति से आपका सामना हुआ है, वैसे ही परिस्थिति दोबारा बनेगी। अपने अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आगे निर्णय लेने होंगे। कुछ लोगों के विरोध के कारण काम में रुकावट आ सकती है। व्यक्तिगत जीवन से संबंधित निर्णय की चर्चा परिवार के किसी भी व्यक्ति के सामने न करें, इस बात का ध्यान रखना जरूरी होगा। करियर : काम के लिए डेडिकेशन बढ़ता नजर आएगा, इस कारण महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की शुरुआत हो सकती है। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी जो बातें आपकी अपेक्षा के अनुसार नहीं हो रही हैं, उनसे संबंधित निर्णय सोच-समझकर ही लें। हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ होगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 5 कन्या – TWO OF PENTACLES पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव तनाव देंगे। जीवन में व्यस्तता बढ़ रही है, काम मर्जी के अनुसार होंगे। चंचलता दूर करके आगे बढ़ें। लोगों की स्थिति को केवल अपने नजरिए से देखने से गलत बातों पर ध्यान जाएगा। अन्य लोगों के पक्ष को भी समझने की कोशिश करें। करियर : नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। लव : परिवार और पार्टनर से संबंधित जो जिम्मेदारी है, उसे ठीक से निभाने की कोशिश करनी होगी। हेल्थ : लो बीपी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 2 तुला – SEVEN OF CUPS समस्या का समाधान ढूंढने के लिए आपको प्रयत्न करने की जरूरत है। लोगों पर अधिक निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें। किसी भी व्यक्ति का गलत फायदा न उठाएं। लालच के कारण आगे चलकर बड़ा नुकसान होने की संभावना है। करियर : काम से संबंधित गलती को सुधारने का मौका मिलेगा। लव : पार्टनर के साथ किसी भी प्रकार का आर्थिक लेन-देन सावधानी से करें। हेल्थ : तनाव और आराम की कमी से सेहत पर बुरा असर हो सकता है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 6 वृश्चिक – TWO OF WANDS जरूरी काम शांति से पूरे होंगे। नकारात्मक विचार को दूर करना संभव हो सकता है। जरूरी निर्णय लेते समय आपको दूरदृष्टि रखते हुए योजना बनानी होगी। जीवन में स्थिरता लाने के लिए बड़े निर्णय को अमल में लाना संभव हो सकता है। करियर : काम से जुड़ी विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो सोच-विचार करके ही आगे बढ़ें। लव : कठिन समय में पार्टनर की सहायता करें। हेल्थ : बदन दर्द और शरीर में बढ़ रही जकड़न को योगा के जरिए दूर किया जा सकता है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 धनु – THE FOOL जिन बातों में नाराजगी है, वह बातें सकारात्मक बदलाव दिखाएंगी। नए मित्रों के साथ सकारात्मक महसूस होगा। जीवन में आ रहे बदलाव को अपनाना सीखें। जब तक आप पुरानी बातों से बाहर नहीं निकलेंगे, तब तक वर्तमान की स्थिति का आनंद नहीं ले पाएंगे। आप अपेक्षा के अनुसार प्रगति करेंगे। करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण जिम्मेदारी या कॉन्ट्रैक्ट प्राप्त हो सकता है। इसके जरिए करियर को नई दिशा मिलेगी। लव : आपको मिल रही प्रगति के कारण पार्टनर को प्रसन्नता मिलेगी। हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 मकर – SIX OF SWORDS किसी भी काम में हड़बड़ी न करते हुए समय का सही तरीके से इस्तेमाल करें। आपको काम के साथ ही भावनाओं पर भी ध्यान देना होगा। जिन बातों का अनुभव नहीं है, ऐसी बातों के कारण डर महसूस हो सकता है। नए अनुभव के जरिए आप प्रगति हासिल कर पाएंगे। करियर : पारिवारिक व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ दिनों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। वर्तमान की स्थिति पर बारीकी से ध्यान दें। लव : पार्टनर की नाराजगी का कारण जानने की कोशिश करें। हेल्थ : सर्दी-खांसी के कारण तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 6 कुंभ – SEVEN OF WANDS भविष्य के बारे में विचार करने से उदासीनता बढ़ेगी। जो टारगेट आपने तय किए हैं, उनके बारे में विचार करें, लेकिन वर्तमान काम में सुधार लाने पर अधिक ध्यान देना होगा। अनेक बातें अधूरी हैं, जो नुकसान का कारण बन सकती हैं। करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सतर्क रहना होगा। गलत लोगों की संगत के कारण अपमान हो सकता है। लव : जिद के कारण रिलेशनशिप में विवाद हो सकता है। हेल्थ : स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान केवल डॉक्टर के द्वारा ही प्राप्त करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 2 मीन – ACE OF SWORDS वर्तमान काम को बदलने के लिए आप उत्साहित रहेंगे। आपको प्राप्त हो रही मदद और मार्गदर्शन को स्वीकार करें। लोगों के साथ किसी भी प्रकार का रिश्ता निभाते समय अपना व्यक्तिगत दायरा बनाए रखना होगा। आपके कारण विवाद हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। करियर : काम से जुड़ी समस्या जटिल रहेगी। जिसका समाधान मिलने में थोड़ा वक्त लगेगा। लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत हो सकती है। हेल्थ : सेहत से जुड़ी दिक्कत दूर होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 7