मंगल ग्रह 20 अक्टूबर को दोपहर करीब 2:46 पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में 21 जनवरी, 2025 तक रहेगा। ज्योतिष में इस ग्रह का राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ये भाइयों का कारक ग्रह है। ये रक्त, बल और भूमि के कारक होते हैं। मंगल की गतिविधियों पर ज्योतिषियों की नजर रहती है। इस ग्रह का राशि परिवर्तन जीवन के कई पहलुओं पर पड़ता है। कर्क राशि मंगल की नीच राशि है। मंगल के राशि बदलने से मंगल और शनि के बीच षडाष्टक योग बनेगा। ज्योतिषीय नजरिये से मंगल और शनि के बीच बनने वाला ये योग प्राकृतिक आपदाओं से जन, धन की हानि करवा सकता है। मंगल का राशि परिवर्तन कुछ राशियों पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। मंगल के उपाय: