मई में वेज थाली की कीमत 9% बढ़ी:टमाटर-आलू और प्याज के भाव ने दाम बढ़ाए, नॉन-वेज थाली 7% सस्ती हुई

भारत में एक वेजिटेरियन थाली की कीमत मई में (सालाना आधार पर) 9% बढ़कर 27.8 रुपए हो गई है। पिछले साल मई 2023 में वेज थाली की कीमत 25.5 रुपए थी। क्रिसिल ने गुरुवार (6 जून) को जारी किए अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत में पिछले महीने अप्रैल की तुलना में मई में 1% की बढ़ोतरी देखने को मिली। अप्रैल में वेज थाली की कीमत 27.4 रुपए थी। नॉन-वेज थाली की कीमत मई में 7% गिरकर 55.9 रुपए हुई
वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत मई में सालाना आधार पर 7% गिरकर 55.9 रुपए हो गई है। पिछले साल मई 2023 में नॉन वेज थाली की कीमत 59.9 रुपए थी। टमाटर, आलू और प्याज के कारण वेज थाली की कीमत बढ़ी
क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सालाना आधार पर टमाटर (39%), आलू (41%) और प्याज (46%) की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण वेज थाली की कॉस्ट में ये ग्रोथ देखने को मिली है। सालाना आधार पर चावल (13%) और दालों (21%) की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। क्रिसिल ने बताया कि जीरा, मिर्च और वेजिटेबल ऑयल की कीमतों में गिरावट के कारण वेज थाली की कीमत में और ग्रोथ देखने को नहीं मिली। जीरे की कीमत में 37%, मिर्च में 25% और वेजिटेबल ऑयल की प्राइस में 8% की गिरावट आई है। चिकन के प्राइस में गिरावट के कारण घटी नॉन वेज थाली की कीमत
वहीं नॉन वेज थाली की कीमत में ये गिरावट ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 16% की कमी के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है। वहीं अप्रैल में 56.3 रुपए की तुलना में नॉन-वेज थाली तैयार करने की लागत में 1% की कमी आई है। ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट ये खबर भी पढ़ें… अप्रैल में खुदरा महंगाई दर घटकर 4.83% हुई: यह 11 महीने में सबसे कम, लेकिन खाने-पीने के चीजों की कीमतें बढ़ीं​​​​​​​ अप्रैल में रिटेल महंगाई घटकर 4.83% पर आ गई है। यह महंगाई का 11 महीने का निचला स्तर है। जून 2023 में यह 4.81% थी। हालांकि अप्रैल महीने में खाने-पीने की चीजें महंगी हुई हैं। नेशनल स्टैटिस्टिकल ऑफिस ने सोमवार 13 मई को ये आंकड़े जारी किए हैं।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…