मणिपुर में मैतेई संगठन अरम्बाई टेंगोल के नेता करन सिंह और कुछ सदस्यों को CBI ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इनकी गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद शनिवार देर रात हिंसा भड़क गई। राजधानी इंफाल के कई इलाकों में प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी, सड़कों पर टायर और पुराने फर्नीचर को भी जला दिया। प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल डालकर खुद को जलाने की भी कोशिश की। उनकी पुलिस के साथ झड़प भी हुई। हालात पर काबू पाने के लिए मणिपुर सरकार ने 7 जून की रात 11:45 बजे से पांच दिनों के लिए 5 जिलों में इंटरनेट और मोबाइल डेटा सर्विस सस्पेंड कर दी गई हैं। इनमें इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर शामिल हैं। इंफाल ईस्ट और बिष्णुपुर में रात 10 बजे से कर्फ्यू भी लगाया गया है। इंफाल ईस्ट के कलेक्टर ने बताया कि क्षेत्र में अशांति है। इसलिए 5 या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने और हथियार, पत्थर या लाठियां लेकर चलने पर रोक लगा दी गई है। विरोध-प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… प्रदर्शनकारियों ने खुद को आग लगाने की कोशिश की
मैतेई नेता की रिहाई की मांग करते हुए प्रदर्शनकारियों ने इंफाल के क्वाकेथेल और उरीपोक में सड़क के बीचों-बीच टायर और पुराने फर्नीचर जलाए। एयरपोर्ट का भी घेराव किया गया। इंफाल के अलग-अलग इलाकों में प्रदर्शन कर रहे लोगों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। गुस्साई भीड़ ने इंफाल वेस्ट जिले के खुरई लामलोंग में एक बस को भी आग के हवाले कर दिया। क्वाकेथेल में कई गोलियों की आवाजें सुनी गईं, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि गोलियां किसने चलाईं। तीन लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। रविवार सुबह भी स्थिति तनावपूर्ण रही। राजभवन की सुरक्षा बढ़ाई गई राजभवन की ओर जाने वाली सड़कों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति जारी आदेशों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।