मानसून के दौरान हुई तेज बारिश के कारण मणिपुर में 1.64 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। इंफाल पश्चिम जिले में बाढ़ में बहे व्यक्ति की मौत हुई। यहां के 56 हजार लोग बाढ़ के कारण परेशानी से जूझ रहे हैं। इंफाल पूर्वी जिले के कई इलाकों में 4 दिनों से पानी भरा हुआ है। राज्य में 35 हजार से ज्यादा घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 4 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया। 77 राहत शिविर खोले गए हैं। बीते 4 दिन में 100 से ज्यादा लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। नगालैंड को मणिपुर से जोड़ने वाला NH-2 का 50 मीटर का हिस्सा धंस गया। मिजोरम सरकार ने टूरिस्ट्स के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि राज्य में 24 मई तेज बारिश जारी है। ऐसे में 13 जून यहां न आएं। 24 मई से 3 जून तक 11 दिनों के दौरान बारिश के कारण 626 लैंडस्लाइड की घटनाएं हुई हैं। असम में बाढ़ की स्थिति और खराब होने से 6 और लोगों की मौत हो गई। इस साल की बाढ़-लैंडस्लाइड में मरने वालों आंकड़ा 17 हो गया है। राज्य के 21 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। 6 लाख से जयादा लोग परेशानी झेल रहे हैं। राज्य में 7 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हैलाकांडी में कटाखाल नदी का जलस्तर सबसे अधिक है। दिल्ली में आज आंधी-तूफान और बारिश की संभावना जताई गई है। इस साल मई महीने में दिल्ली में रिकॉर्ड 186.4 mm बारिश हुई, जिसमें 17 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। साल 2008 में मई महीने में 165 mm बारिश हुई थी। राज्यों से मौसम की तस्वीरें…