मध्य प्रदेश-राजस्थान 5-5 जिलों में पारा 5° से नीचे:लाहौल-स्पीति में नदी जमी, लद्दाख-श्रीनगर में रोड ब्लॉक; कश्मीर के मैदानी इलाकों में पहली बर्फबारी

कश्मीर के मैदानी इलाकों में गुरुवार को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। शोपियां, पुलवामा और बारामूला के मैदानी इलाकों के साथ अनंतनाग, बडगाम और बांदीपोरा के ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई। जोजिला दर्रे पर बर्फ जमा होने से श्रीनगर-लेह हाईवे बंद कर दिया गया। कश्मीर में बर्फबारी के चलते पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में ठंड बढ़ गई। गुरुवार को दिल्ली में तापमान गिरकर 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे यह पिछले तीन साल में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बन गया। वहीं, हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में कीलॉन्ग उदयपुर रोड के पास बर्फबारी के चलते एक नदी जम गई। बुधवार रात लाहौल और स्पीति के ताबो में सबसे ज्यादा ठंड दर्ज की गई, जहां तापमान माइनस 11.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उत्तर भारत में ठंड के बीच दक्षिण भारतीय राज्यों- तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में बारिश हो रही है। गुरुवार को तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे चेन्नई और अन्य जिलों में स्कूलों की छुट्टी घोषित करनी पड़ी। कर्नाटक में बेंगलुरु और तटीय जिलों में गुरुवार को बारिश हुई, जिससे ट्रैफिक जाम हो गया। सबसे पहले बर्फबारी की तस्वीरें… ठंड बढ़ने के ये 2 कारण आगे मौसम कैसा रहेगा 11 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट
दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले दो-तीन दिन शीतलहर का अलर्ट है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी जारी रहेगी। नॉर्थ-ईस्ट में कोहरा, दक्षिण में बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में नॉर्थ ईस्ट के असम, नगालैंड, मेघायल, त्रिपुरा और मणिपुर में कोहरा छाया रहेगा। दक्षिण में तमिलनाडु में बारिश जारी रहेगी। IMD ने तमिलनाडु में भारी बारिश का अनुमान जाहिर किया है। राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान : फतेहपुर- चौमूं में ओस और पानी जमा, 10 जिलों में पारा 5° से नीचे उत्तरी हवाओं से राजस्थान में बर्फ जमा देने वाली सर्दी शुरू हो गई। 8 जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट है। सीकर, चूरू के एरिया में पिछले दो-तीन दिन से लगातार पाला पड़ रहा है। फतेहपुर (सीकर) का पारा तो माइनस (-1.0) में पहुंच गया है। जिसके कारण यहां खुले में रखे बर्तनों का पानी जम गया। कई जगह फसलों में पाला पड़ने जैसे हालात बन गए हैं।​​​​​​ प्रदेश के 10 जिलों में पारा 5° से भी नीचे पहुंच गया है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 28 जिलों में शीतलहर, शहडोल के कल्याणपुर में पारा 3.1° प्रदेश में अगले 4 दिन तक कड़ाके की सर्दी का अलर्ट है। शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 28 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलेगी। कल्याणपुर, पिपरसमा और पचमढ़ी के अलावा रायसेन, गुना, उमरिया, मंडला और नौगांव में टेम्प्रेचर 6° के नीचे रहा। कल्याणपुर में पारा 3.3 डिग्री पहुंच गया। ठंड के कारण भोपाल-इंदौर में स्कूलों का टाइम बदला गया है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर के जू में जानवरों को सर्दी से बचाने के लिए हीटर लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: अयोध्या में पारा 5° से नीचे, मथुरा में राधा दामोदर को पहनाए ऊनी कपड़े मौसम विभाग ने राज्य के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे से कई जगहों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक रह गई। सबसे कम तापमान अयोध्या में 4.5° रिकॉर्ड हुआ। मथुरा में भगवान राधा दामोदर लाल (श्रीकृष्ण) को ऊनी टोपी और हाथों में दस्ताने पहनाए गए हैं। गुरुवार को 9 शहरों में पारा 6 डिग्री से कम रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: दो दिन शीतलहर का अलर्ट, मैनपाट में ओस जमी, दुर्ग में पारा 9° कई जिलों में आज और कल दो दिन कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा (9.4 डिग्री) रहा। वहीं, सरगुजा के मैनपाट में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गुरुवार को यहां का तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे खुले मैदानों में पौधों की पत्तियों पर ओस की बूंदें जम रही हैं। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब: 11 किमी की रफ्तार से चल रही हवाएं, 18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट पाकिस्तान के उत्तरी हिस्से में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। जिसके चलते जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों से मैदानी इलाकों की ओर 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर और पटियाला में तापमान 5° से नीचे जा सकता है। प्रदेश के 18 जिलों में 15 दिसंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा: 24 घंटे में 6 डिग्री पारा गिरा, 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी से अब मैदानी इलाकों में हालात खराब होने लगे हैं। दिन और रात के तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के कोल्ड वेव के अलर्ट के तीसरे दिन पारे में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। 24 घंटे में पारे में 6 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली। सीजन की यह सबसे अधिक गिरावट है। इससे पहले प्रदेश का औसत तापमान 7.5 डिग्री के आसपास था। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 5 जिलों में आज बारिश-बर्फबारी, कल से साफ मौसम हिमाचल प्रदेश के 5 जिलों में आज फिर से बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, हिमाचल के कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति और किन्नौर के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान है। कल से अगले चार दिन मौसम साफ हो जाएगा। इन पांच जिलों के अलावा दूसरे क्षेत्रों में आज भी मौसम साफ बना रहेगा। इससे खासकर मैदानी इलाकों को ठंड से राहत मिलने के आसार हैं। पढ़ें पूरी खबर… अब देशभर से सर्दी की तस्वीरें…