मस्क के ₹3.7 लाख करोड़ पैकेज को शेयरहोल्डर्स की मंजूरी:इलॉन बोले- मैं आप लोगों से प्यार करता हूं; जनवरी में पैकेज को जज ने रद्द कर दिया था

टेस्ला के शेयरहोल्डर्स ने CEO इलॉन मस्क के 45 बिलियन डॉलर (करीब 3.7 लाख करोड़ रुपए) के पैकेज को मंजूरी दे दी है। गुरुवार को वोट के रिजल्ट घोषित किए गए। बीते दिनों मस्क के इस पैकेज को कुछ शेयर होल्डर्स ने डेलावेयर कोर्ट में चैलेंज किया गया था। पैकेज को शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलने के बाद इलॉन मस्क काफी खुश दिखाई दिए। टेस्ला के हेडक्वार्टर में एनुअल मीटिंग के दौरान स्टेज पर आकर मस्क ने कहा- ‘मैं बस यह कहकर शुरुआत करना चाहता हूं, अरे, मैं आप लोगों से प्यार करता हूं!” मस्क को सपोर्ट करने वाले लोगों के लिए राहत
मस्क को सपोर्ट करने वाले लोगों के लिए यह रिजल्ट राहत भरा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें डर था कि अगर ये पैकेज रिजेक्ट होता है तो मस्क टेस्ला के मैनेजमेंट में कम समय बिताएंगे या यहां तक ​​​​कि कंपनी छोड़ने का भी फैसला ले सकते हैं। एआरके इन्वेस्ट में इन्वेस्टमेंट एनालिसिस के डायरेक्टर ताशा कीनी ने कहा- मुझे लगता है कि मस्क का टॉप पर बना रहना जरूरी है। वहीं यह फैसला उन निवेशकों के लिए एक झटका है जिन्हें उम्मीद थी कि मस्क का पैकेज रिजेक्ट होने से CEO की पेमेंट की लिमिट को लेकर एक मैसेज जाएगा। निया इम्पैक्ट कैपिटल के फाउंडर और चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफिसर क्रिस्टिन हल ने कहा, अमेरिका में हमने जितना देखा है ये उससे अधिक वेतन पैकेज है और मुझे नहीं लगता कि यह एक अच्छी मिसाल कायम करता है। 2017 में तैयार हुआ था इलॉन मस्क का पैकेज 90% रिटेल इन्वेस्टर्स ने पैकेज के पक्ष में वोट किया
टेस्ला के बोर्ड ने कैथलीन सेंट जे. मैककॉर्मिक के इस फैसले के जवाब में ये वोटिंग कराई थी। इस पैकेज के पक्ष में 90% रिटेल इन्वेस्टर्स ने वोट किया। क्या होता है स्टॉक ऑप्शन?
स्टॉक ऑप्शन का मतलब है कंपनी के एम्पलॉई को शेयर देना। शेयर मिलने के बाद एम्पलॉई शर्तों के मुताबिक इन शेयरों को बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं।