मस्क ने X को अपनी ही कंपनी xAI को बेचा:₹2.82 लाख करोड़ में हुई डील, 2022 में ₹3.76 लाख करोड़ में खरीदा था

दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन इलॉन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को अपनी की दूसरी कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI को बेच दिया है। यह एक ऑल-स्टॉक डील है, जो 33 बिलियन डॉलर (करीब ₹2.82 लाख करोड़) मे हुआ है। मस्क ने शुक्रवार को एक X पोस्ट में इसकी जानकारी दी। मस्क ने पोस्ट में कहा कि यह कदम xAIकी एडवांस आर्टिफिशियल कैपेसिटी और एक्सपर्टिज को X के बड़े पहुंच के साथ मिलकर इसके रिच को बढ़ाएगा। इस डील में xAI की वैल्यू 80 बिलियन डॉलर (₹6.84 लाख करोड़) और एक्स का 33 बिलियन डॉलर (₹2.82 लाख करोड़) है। मस्क ने 2022 में ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर (मौजूदा वैल्यू- ₹3.76 लाख करोड़) में खरीदा था। इसके बाद उन्होंने प्लेटफॉर्म का नाम बदलकर X रखने सहित कई अन्य बदलाव किए।