मस्क बोले- एप्स्टीन सेक्स स्कैंडल की फाइल सार्वजनिक करूंगा:ट्रम्प पर इसमें शामिल होने का आरोप लगाया था; कहा- ये मेरी पार्टी की प्राथमिकता

टेस्ला के सीईओ इलॉन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जेफ्री एप्सटीन फाइल्स की सीक्रेट रखने का आरोप लगाया। मस्क ने कहा इन फाइल्स कहा कि इन फाइल्स को पब्लिक करना उनकी ‘अमेरिका पार्टी’ की प्राथमिकता है। मस्क ने मंगलवार को X पर लिखा- ‘अगर ट्रम्प एप्सटीन फाइल्स को जारी नहीं करते, तो लोग उन पर कैसे भरोसा करेंगे?’ एक यूजर ने पूछा क्या उनकी पार्टी के लिए यह मुद्दा अहम है, मस्क ने ‘100’ इमोजी के साथ जवाब दिया। जेफ्री एप्स्टीन मामला नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण से जुड़ा है, जिसमें कई हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए थे। मस्क ने ट्रम्प का नाम एप्स्टीन सेक्स स्कैंडल में उछाला था मस्क ने इससे पहले 5 जून कोसनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि डोनाल्ड ट्रम्प का नाम जेफरी एपस्टीन की फाइलों में शामिल है। मस्क ने X पर लिखा था- अब बड़ा खुलासा करने का टाइम है। डोनाल्ड ट्रम्प का नाम एपस्टीन फाइलों में हैं। यही वजह है कि इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। डोनाल्ड ट्रम्प, आपका दिन शुभ हो। एक अन्य पोस्ट में कहा- इस पोस्ट को भविष्य के लिए नोट कर लें। सच्चाई सामने आएगी। हालांकि बाद में मस्क ने वो पोस्ट डिलीट कर दी थी और माना कि वह हद से ज्यादा बोल गए थे। मस्क ने एप्स्टीन के साथ ट्रम्प का एक वीडियो भी रिपोस्ट किया… एप्स्टीन केस- नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप