महामना मालवीय एवं अटल काव्य-संगम सम्मान 2025 से हुए सम्मानित

रायबरेली (उ.प्र.)
25 दिसम्बर 2025 को अखिल भारतीय लेखक कवि कलाकार परिषद के संस्थापक एवं काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी के कुलसचिव कवि डॉ इंद्रजीत तिवारी “निर्भीक” द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय जी एवं भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस के अवसर पर महामना मालवीय एवं अटल काव्य-संगम एवं सम्मान 2025 समारोह, काशी सेवा समिति सभागार, लहुराबीर, रामकटोरा, वाराणसी में आयोजित किया गया जिसमें देशभर भर पधारे हुए रचनाकारों, साहित्यकारों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी को भाव-विभोर कर दिया। इसी क्रम में रायबरेली काव्य रस साहित्य मंच रायबरेली समूह (भारत) के कवि एवं मीडिया प्रभारी/पत्रकार डॉ राम लखन वर्मा द्वारा उत्कृष्ट काव्य-पाठ के पश्चात “महामना मालवीव एवं भारत रत्न अटल काव्य-संगम सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। सम्मान में अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान किया गया। वाराणसी में सम्मानित किए जाने पर कवि ईश्वर चन्द्र विद्यावाचस्पति- सन्तकबीरनगर, डॉ सुधीर श्रीवास्तव-गोंडा, डॉ अयोध्या प्रसाद लोधी सुमन, डॉ शिवपाल सिंह- उन्नाव, ईष्ट मित्रों के अलावा कई साहित्यकारों, मनीषियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।


आपको बताते चले कि इसके पूर्व इन्हें कवि बिहार की पावन धरती बोधगया मे 16 से 18 दिसम्बर 2025 तक चले तीन दिवसी अन्तर्राष्ट्रीय आचार्यकुल सम्मेलन एवं अन्तर्राष्ट्रीय काव्य महाकुम्भ 2025 मे भी प्रतिष्ठित “अन्तर्राष्ट्रीय शाश्वत कर्म योगी सम्मान 2025” से सम्मानित किये जा चुके हैं जहाँ आरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति आचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार तिवारी जी एवं रायबरेली काव्य-रस साहित्य मंच समूह भारत के संस्थापक और कुलपति आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, रायबरेली उ.प्र. (भारत) के डॉ शिवनाथ सिंह “शिव” ने सम्मानित किया था। कलम कृपाण की धनी वैसवारा की धरती में जन्मे डॉ राम लखन वर्मा द्वारा भारत सरकार की संचार क्षेत्र की कम्पनी इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज (आईटीआई) की सेवा दे चुके हैं। अब मीडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *