आमिर खान के बेटे जुनैद खान की डेब्यू फिल्म महाराज को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म की कहानी एक सेंसिटिव मुद्दे पर बेस्ड है, इसलिए इसे लेकर कॉन्ट्रोवर्सी भी हुई। हालांकि फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में जुनैद की एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। इतने बड़े स्टारकिड होने के बावजूद जुनैद को यह फिल्म आसानी से नहीं मिली। इसके लिए उन्हें फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा के सामने ऑडिशन देना पड़ा था। आदित्य चोपड़ा ने जुनैद को फिल्म की आधी स्क्रिप्ट पढ़ने को बोल दिया था। इसके पहले उन्होंने जुनैद का पुराना ऑडिशन देखा था। दरअसल जुनैद ने अपने पिता की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दिया था। यह ऑडिशन वाला क्लिप आदित्य चोपड़ा को काफी पसंद आया था। जुनैद को इस बात से कोई आपत्ति नहीं है कि उनकी डेब्यू फिल्म थिएटर में न आकर OTT पर रिलीज हुई है। उन्होंने कहा कि फिल्म को ज्यादा से ज्यादा लोग देखें यह जरूरी है, माध्यम क्या है, इससे कोई मतलब नहीं है। जुनैद खान ने दैनिक भास्कर को अपनी फिल्म, रिस्पॉन्स और पिता आमिर खान से जुड़ी दिलचस्प बातें बताईं.. मैं चाहता हूं फिल्म यूट्यूब पर दिखाई जाए
क्या आपकी यह चाहत नहीं थी कि फिल्म को OTT पर न लाकर बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाए? जुनैद ने कहा, ‘मैं तो यह चाहता हूं कि फिल्म को सीधे यूट्यूब पर रिलीज कर दिया जाए। जितने ज्यादा लोग देखेंगे उतना बेहतर होगा। मुझे इन चीजों से फर्क नहीं पड़ता कि फिल्म कहां रिलीज हो रही है, फिल्म को लोग पसंद कितना कर रहे हैं, यह जरूरी है।’ ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करते जुनैद
आप दूसरे स्टारकिड की तरह नहीं है। आपने खुद को एक्सपोज करने की भी कोशिश नहीं की है। क्या कोई सोची समझी रणनीति है। जवाब में जुनैद ने कहा, ‘नहीं, मेरा नेचर ही ऐसा है। मैं बहुत ज्यादा लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करता हूं। सोशल मीडिया पर भी नहीं हूं। सोशल मीडिया मुझे कभी एक्साइट नहीं करती है।’ पिता आमिर खान को भी पसंद आई फिल्म
फिल्म देखने के बाद किसने कॉम्प्लिमेंट दिया। उन्होंने कहा, ‘मेरी फैमिली को फिल्म बहुत पसंद आई। नानी और दादी ने इसे बहुत पसंद किया। मॉम-डैड ने भी फिल्म देखी है। डैड एक ऐसे शख्स हैं, जो बिना मांगे राय नहीं देते हैं। फिल्म शुरू होने से पहले उन्हें इसकी कहानी पसंद आई थी। हालांकि उन्होंने इस पर कोई राय नहीं दी कि क्या सही है और क्या गलत है।’ ऑडिशन का वीडियो देख आदित्य चोपड़ा ने फिल्म में कास्ट करने का मन बनाया
प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने जुनैद का एक साल पुराना ऑडिशन का वीडियो देखा था। जुनैद ने अपने पिता आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए ऑडिशन दिया था। आदित्य चोपड़ा को जुनैद का वो वीडियो काफी पसंद आया था। इसी के बाद उन्होंने जुनैद को फिल्म में लेने का मन बना लिया था। जुनैद ने कहा, ‘आदित्य सर ने मुझे बुलाया और महाराज की स्क्रिप्ट दी। उन्होंने कहा कि फर्स्ट हाफ पूरा पढ़कर सुनाओ। मैंने सुनाई तो उन्होंने ज्यादा कुछ रिएक्शन नहीं दिया। बस इतना कहा कि बढ़िया किए, चलो काम शुरू करते हैं।’ दूसरों से इतर, जुनैद को ऑडिशन देना काफी पसंद है
आज कल के एक्टर्स एकाध फिल्म करने के बाद ऑडिशन या लुक टेस्ट देना पसंद नहीं करते हैं। आपकी इस पर क्या राय है। जुनैद ने कहा, ‘मुझे ऑडिशन देना पसंद है। इससे प्रैक्टिस हो जाती है। इससे डायरेक्टर को भी पता चल जाता है कि वो क्या चाहते हैं और आप क्या दे पा रहे हैं।’ जुनैद को महाराज की कहानी काफी पसंद आई
अमूमन देखा जाता है कि बड़े स्टारकिड की डेब्यू फिल्मों को लेकर बाजार में माहौल काफी गर्म रहता है। उनकी फिल्मों का बहुत बड़े लेवल पर प्रमोशन किया जाता है। हालांकि महाराज को लेकर ऐसा माहौल नहीं बनाया गया। फिल्म का मुद्दा भी बहुत सेंसिटिव है। ऐसे में आपने यह फिल्म क्यों चुनी? जवाब में उन्होंने कहा, ‘फिल्म की कहानी मुझे बहुत पसंद आई। देश के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिल्म मिलना ही अपने आप में बहुत बड़ी बात है। कहानी चूंकि गंभीर मुद्दे पर बनी थी, इसलिए मुझे अपने डायरेक्टर पर पूरा भरोसा था कि वो इस कहानी को काफी अच्छे ढंग से बड़े पर्दे पर दिखा पाएंगे।’ आने वाले वक्त में कौन से जॉनर की फिल्में करना पसंद करेंगे। क्या एक्शन फिल्मों में देखे जाएंगे? जुनैद ने कहा, ‘हर जॉनर की फिल्में करना चाहूंगा। एक्शन फिल्मों में थोड़ा मेहनत ज्यादा है, लेकिन इसे भी जरूर करूंगा।’ जुनैद ने कहा कि अभी उनके पास दो फिल्में पाइपलाइन में हैं। एक फिल्म वो अपने पिता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की एक्ट्रेस साई पल्लवी नजर आएंगी। इसके अलावा दूसरी फिल्म में वे खुशी कपूर के साथ दिखेंगे।