महाराष्ट्र में तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। नासिक के अंजनेरी फोर्ट में 10 से ज्यादा पर्यटक सीढ़ियों पर पानी के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि कुछ घंटों के बाद उन्हें वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया। इसके अलावा रत्नागिरी और चंद्रपुर में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। इससे इन जिलों में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया। खेड में दीवानखावटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मलबे के कारण रेल सेवा बाधित हुई है। कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर चार से पांच घंटे लेट हैं। उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण गंगा नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में खतरे के निशान के करीब बह रही है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। इसकी चपेट में 97 गांव हैं। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी पानी में घिरी है। बिहार में गंगा के अलावा घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी भी खतरे के निशान के करीब हैं। MP समेत 20 राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पूर्वी राजस्थान, विदर्भ-मराठवाड़ा (महाराष्ट्र), छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, उत्तर कर्नाटक, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा हैं। महाराष्ट्र में ट्रैक पर मलबे के कारण मुंबई जाने वाली मांडवी एक्सप्रेस को खेड स्टेशन पर रोकना पड़ा। वहीं, श्री गंगानगर एक्सप्रेस को कामठे स्टेशन पर, तेजस और जनशताब्दी एक्सप्रेस को रत्नागिरी में और सावंतवाड़ी दिवा को दीवानखावटी स्टेशन पर रोका गया। महाराष्ट्र के रत्नागिरी में युवक बहा मौसम की तस्वीरें… आगे मौसम कैसा रहेगा… राज्यों के मौसम का हाल मध्य प्रदेश: भोपाल में सुबह से तेज बारिश, इंदौर-उज्जैन में अलर्ट, ग्वालियर-जबलपुर में भी बारिश होगी मध्यप्रदेश में बारिश के 3 सिस्टम ट्रफ, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हैं। इससे एक बार फिर प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। सोमवार सुबह 5 बजे से भोपाल में बारिश हो रही है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 26 जिलों में बारिश का अलर्ट, मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी प्रभावित बिहार में मानसून एक्टिव है और झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के दौरान पटना समेत उत्तर और दक्षिण बिहार के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: 30 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, आठ जिलों में भारी बरसात की चेतावनी राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। आज (सोमवार) प्रदेश के कुल 30 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें 8 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। केवल बीकानेर, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बारिश का अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 17 जिलों में बाढ़ से 20 लाख लोग प्रभावित, गोरखपुर में सड़कों पर नाव UP के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। 97 गांवों से संपर्क टूट गया है। बाढ़ से करीब 20 लाख लोग प्रभावित हैं। नेपाल बॉर्डर से सटे इलाके बाढ़ ग्रस्त घोषित हो चुके हैं। गोरखपुर में राप्ती खतरे के निशान के पार बह रही है। सड़कों पर नाव चल रही है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: औसत से 27% कम बरसा पानी, बस्तर संभाग के जिलों में हैवी रेन का अलर्ट छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के जिलों में आज हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक 259.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है जो औसत से 27 फीसदी कम है। प्रदेश के कई इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में दो दिन और उमस रहेगी, 17 को बारिश का अनुमान; गर्मी बढ़ी पंजाब में मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ने से गर्मी ने एक बार फिर जोर पकड़ना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों में लगातार तीसरे दिन राज्य के औसत तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जिससे राज्य का तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। पूरी खबर पढ़ें…