महाराष्ट्र में आने वाले महीनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। अब सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना-शिंदे गुट, भाजपा और NCP-अजित गुट (NDA या महायुति) में चर्चा जारी है। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें है। जानकारी के मुताबिक, भाजपा 140 से 150 सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुआई वाली शिवसेना को 80 और NCP 55 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस समय NDA को महाविकास अघाड़ी (MVA) से कड़ी चुनौती मिल रही है। इस साल हुए लोकसभा चुनाव में MVA ने 48 सीटों में से 30 सीटों पर जीत हासिल की थी। NDA को सिर्फ 17 सीटें मिली थीं। अब MVA विधानसभा चुनाव में यही प्रदर्शन दोहराने की तैयारी में है। NCP सूत्रों ने बताय था- 173 सीटों पर सहमति बनी
महायुति की दूसरे दौर की बैठक 31 अगस्त को नागपुर में हुई थी। NCP के सूत्रों ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि 3 घंटे तक चली इस मीटिंग में महाराष्ट्र की 288 में से 173 सीटों पर सहमति बन गई है। इनमें सबसे ज्यादा सीटें भाजपा को देने का फैसला किया गया है। भाजपा के बाद शिवसेना और NCP को सीटें मिलेंगी। इस बैठक में CM एकनाथ शिंदे, डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस, अजित पवार समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, NCP प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे, NCP नेता प्रफुल पटेल मौजूद थे। मीटिंग से पहले अजित ने कहा था- 2019 के चुनाव में हमने 54 सीटें जीती थीं। इस बार हमें तीन कांग्रेस विधायकों और तीन निर्दलीयों का समर्थन हासिल है, इसलिए हमारी ताकत बढ़ती जा रही है। हम इस विधानसभा चुनाव में 60 सीटों की मांग करेंगे। नवंबर 2024 को बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार का कार्यकाल खत्म होगा लोकसभा चुनाव में भाजपा को सिर्फ 9 सीटें मिली
2019 में हुए पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 104 सीटें जीतीं थी। लोकसभा चुनाव 2024 में महाराष्ट्र की 48 सीटों में भाजपा सिर्फ 9 सीटें जीत सकी। गठबंधन की सहयोगी NCP ने एक सीट जीती। शिवसेना (शिंदे गुट) को 7 सीटों पर जीत मिली। ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता बोले- NCP को NDA छोड़ देना चाहिए:अजित पवार का जवाब- हम PM और शाह से बात करते हैं, बाकी से लेना-देना नहीं महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव पहले महायुति गठबंधन (भाजपा, शिवसेना-शिंदे गुट, NCP) के नेता एक दूसरे के खिलाफ बयान दे रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता गणेश हेक ने कहा था कि NCP को महायुति छोड़ देना चाहिए। इस पर 31 अगस्त की सुबह डिप्टी CM अजित पवार ने कहा- मुझे ऐसे कार्यकर्ताओं की बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम PM मोदी, अमित शाह और फडणवीस से बात करते हैं। इसके अलावा 29 अगस्त को महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्री और शिवसेना नेता तानाजी सावंत ने कहा था कि मुझे कैबिनेट में अजित के बगल में बैठने से उल्टी आती है। NCP के साथ हमारी कभी नहीं बनी। पूरी खबर पढ़ें…