देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र सीएम पद की शपथ ले रहे हैं। शपथ का मुहूर्त स्थिर लग्न में निकला है। जो कि बिना रुकावट 5 साल पूरे करने का संकेत दे रहा है। ज्योतिष की मानें तो उनकी जन्म कुंडली में सितारे बेहद मजबूत स्थिति में है। जिससे अगले 20 साल तक उनके लिए राजयोग बना रहेगा। इस कारण महाराष्ट्र के अगले चुनाव में भी फडणवीस के जीतने की पूरी संभावना है। फडणवीस सरकार आत्मनिर्भर रहेगी। इनके काल में बड़े कानूनी फैसले होने की संभावना है। देश में आर्थिक, राजनीतिक, तकनीकी और खेती के मामले में महाराष्ट्र सरकार का बड़ा योगदान रहेगा। जिससे देश में महाराष्ट्र सरकार का बड़ा योगदान भी रहेगा। 10 पॉइंट में जानते हैं, देवेंद्र फडनवीस की सरकार के लिए रहने वाले हैं अगले 5 साल (अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोलॉजर हेमंत कासट के अनुसार) 1. राजनीति: राहु की अच्छी स्थिति होने से भाजपा और उनके सहयोगी दल मजबूत रहेंगे। साथी दलों से मदद मिलेगी। विपक्ष कमजोर होगा और बिखरेगा। कोई दल परेशान करेगा तो खुद की गलतियों से ही खत्म हो जाएगा।
2. स्वास्थ: हेल्थ सेक्टर में भी राज्य मजबूत होगा। नई सरकार सेहत को लेकर क्रांतिकारी बदलाव कर सकती है। मोहल्ला क्लीनिक और जेनेरिक दवाइयां पर जोर दिया जाएगा। जनता को सहज और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
3. आर्थिक: शुक्र के प्रभाव से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। कई आर्थिक योजनाओं और विदेशी निवेश से राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं।
4. अपराध: इन 5 सालों में क्राइम रेट कम होने की संभावना है। नशा और गैर कानूनी काम करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही होगी। अपराधियों को जेल भेजा जाएगा।
5. स्वच्छता: नई सरकार पूरे महाराष्ट्र में सफाई अभियान चलाएगी। स्वच्छता में नंबर एक राज्य बनाने की कोशिशें बढ़ेंगी। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
6. इंफ्रास्ट्रक्चर: शनि के प्रभाव से सड़क, पुल यातायात के साधन बढ़ेंगे। औद्योगिक विकास होगा। दूसरे राज्य के व्यापारी महाराष्ट्र की सुविधाओं से आकर्षित होकर यहां अपना व्यापार शुरू कर सकते हैं।
7. तकनीकी: केतु और शनि के कारण तकनीकी क्षेत्र में तरक्की की पूरी संभावना है। राज्य में नई टेक्नोलॉजी और रिसर्च से उद्योग बढ़ेंगे। उन्नत तकनीक से राज्य मजबूत होगा। इससे राज्य की इनकम बढ़ेगी।
8. कृषि: किसानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऑर्गेनिक खेती की नई योजनाओं पर काम होगा। किसानों की इनकम बढ़ाने पर सरकार का पूरा ध्यान रहेगा। कीटनाशक के इस्तेमाल पर रोक लग सकती है।
9. युवा-रोजगार: बेरोजगारों के लिए सरकार लघु उद्योग शुरू कर सकती है। नए स्टार्टअप्स के लिए बेरोजगारों को पैसा और अन्य सरकारी मदद मिलेगी।
10. पॉवर-एनर्जी: मंगल के प्रभाव से देश में सबसे ज्यादा बिजली का उत्पादन महाराष्ट्र में हो सकता है। राज्य बिजली के उत्पादन में लीडर बनकर भारत में बढ़ सकता है। अगले 5 साल में यह आंकड़ा बढ़ेगा।