मालती के साथ डिज्नीलैंड में दिखीं प्रियंका चोपड़ा:’द ब्लफ’ की शूटिंग खत्म होने के बाद बेटी और निक जोनस के साथ बिताया क्वालिटी टाइम

हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग खत्म होने के बाद प्रियंका फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हाल ही में उन्हें बेटी मालती मैरी और पति निक जोनस के साथ डिज्नीलैंड में देखा गया। निक और प्रियंका मालती के साथ थीम पार्क में मौज मस्ती करते हुए नजर आए। इस दौरान वो सिक्योरिटी से घिरे नजर आए। प्रियंका-निक की मालती के साथ आउटिंग के कुछ वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। प्रियंका अक्सर मालती की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने एक फोटो शेयर किया था जिसमें मालती रोटी बेलती नजर आ रही थी। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें ढाई साल की मालती कोई गाना गुनगुनाते हुए नजर आ रही थी। इससे पहले मालती एक वीडियो में इंग्लिश में बात करती नजर आ रही थी। प्री-मैच्योर बेबी है मालती प्रियंका और निक की बेटी मालती का जन्म सरोगेसी से 15 जनवरी, 2022 को हुआ था। मालती का जन्म डॉक्टर द्वारा दी गई डेट से 12 हफ्ते पहले ही हो गया था। दिसंबर 2018 में हुई थी निक जोनस-प्रियंका की शादी प्रियंका-निक ने 2 दिसंबर, 2018 को उदयपुर के उम्मेद भवन में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। प्रियंका और निक के बीच दस साल का एज गैप है।