मिस स्विजट्जरलैंड फाइनलिस्ट क्रिस्टीना जोक्सिमोविच की हत्या उनके पति थॉमस ने की थी। थॉमस ने क्रिस्टीना की डेड बॉडी को काटकर उसके कई टुकड़े कर दिए थे। बाद में इनमें से कई टुकड़ों को उसने ब्लेंडर में पीस दिया था। इसे छिपाने के लिए उसने घोल में एसिड में मिला दिया था। इस बात का खुलासा स्विट्जरलैंड की पुलिस के जांच अधिकारियों ने किया है। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय मॉडल क्रिस्टीना की इस साल 13 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। क्रिस्टीना का शव उनके घर के लॉन्ड्री रूम में मिला था। जो बेसल शहर से दो मील दूर बिनिंगन में मौजूद है। हत्या के एक दिन बाद ही पुलिस ने क्रिस्टीना के 41 वर्षीय पति थॉमस को गिरफ्तार कर लिया था। मार्च में थॉमस ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया था। थॉमस ने फेडरल कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने बुधवार को खारिज कर दिया। थॉमस बोला- आत्मरक्षा में हत्या की
क्रिस्टीना के पति थॉमस ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसने क्रिस्टीना को हत्या आत्मरक्षा में की है। उसने कहा कि क्रिस्टीना पहले उस पर चाकू से हमला किया था। जिसके बाद उसने अपने बचाव में क्रिस्टीना की हत्या कर दी। स्काई न्यूज के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट में थॉमस पर किसी हमले का निशान नहीं मिला है। क्रिस्टीना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि पहले उसका गला घोंटा गया। थॉमस ने अपने कबूलनामे में इस बात को स्वीकार किया है। इसके बाद उसने क्रिस्टीना के शरीर को लॉन्ड्री रूम में आरा, चाकू और बगीचे में पौधों की छटनी करने में काम आने वाली कैंची की मदद से टुकड़ों में काट दिया। क्रिस्टीना ने 2005 में मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड का खिताब जीता बिनिंगन में पैदा हुई क्रिस्टीना ने शुरुआत में अपना करियर मॉडलिंग में बनाया। उन्होंने 2003 में मिस नॉर्थवेस्ट स्विट्जरलैंड का खिताब जीता था। साल 2008 में वे मिस स्विट्जरलैंड की फाइनलिस्ट बनीं। इसके बाद क्रिस्टीना ने कैटवॉक कोच के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की। क्रिस्टीना ने 2013 में मिस यूनिवर्स के लिए मॉल डोमिनिक रिंडरक्नेच को ट्रैनिंग दी थी। ये खबर भी पढ़ें… ब्रिटेन में पति ने पत्नी के 224 टुकड़े किए:सालभर बाद खुलासा, पेट्स को माइक्रोवेव में भूना, सर्च किया- क्या मौत के बाद पत्नी सताएगी? ब्रिटेन में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या के बाद उसके 224 टुकड़े किए। मामला मार्च 2023 का है। हत्या के एक साल बाद 5 अप्रैल 2024 को मेटसन ने कोर्ट में जुर्म कबूल किया। ब्रिटिश मीडिया ‘मेट्रो’ के मुताबिक, निकोलस मेटसन (28) ने पत्नी हॉली ब्रेमली (26) की हत्या के बाद उसके बॉडी पार्ट्स कुछ दिन घर पर रखे। बाद में उन्हें फेंकने के लिए दोस्त को 5 हजार रुपए दिए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि हॉली के कत्ल से पहले मेटसन ने उसके पालतू जानवरों को माइक्रोवेव में भून दिया था। उसने इंटरनेट पर सर्च किया था- अगर पत्नी मर जाए तो क्या फायदे मिलेंगे। क्या मरने के बाद वो मुझे डराएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें…