मीन राशि में चंद्रमा और मंगल की युति से दिनभर रहेगा महालक्ष्मी योग, 6 राशि वाले लोगों को हो सकता है धन लाभ

8 अगस्त, शनिवार को चंद्रमा मीन राशि में मंगल के साथ रहेगा। इन दो ग्रहों के एक ही राशि में होने से महालक्ष्मी योग बन रहा है। जिसके प्रभाव से रुका हुआ पैसा मिलता है। लेन-देन और निवेश में फायदा होता है। जॉब और बिजनेस में भी धन लाभ होता है। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, धनु, और मीन राशि वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा। इनके अलावा तुला और वृश्चिक राशि वाले लोग परेशान हो सकते हैं। मेष, कन्या, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। इस तरह 12 में से 6 राशियों के लिए दिन शुभ रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के अनुसार 12 राशियों का फल

मेष – पॉजिटिव – अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। और आपके आत्म सम्मान व आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आपका काम बिगड़ सकता है। अपने पर्सनल कामों के अलावा सामाजिक कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव संबंधी योजनाओं पर कार्य होगा। बीच-बीच में कुछ परेशानियां आएगी परंतु आपकी समझदारी और काबिलियत द्वारा समस्याओं का हल भी पा लेंगे। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
लव- परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी समय व्यतीत होगा। विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
स्वास्थ्य- उमस भरी गर्मी की वजह से मानसिक और शारीरिक थकान रह सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5

वृष – पॉजिटिव- नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा से संबंधित योजना बन सकती है।
नेगेटिव- परिवार के किसी व्यक्ति के विवाहित जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का घर पर हस्तक्षेप ना होने दें। इससे परिस्थितियां और भी गंभीर हो सकती हैं।
व्यवसाय- आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। परंतु योजनाओं को गुप्त रखें। कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रूकी रहेंगी।
लव- पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा। परंतु आपके आपस में बैठकर सुलझाने से हल भी तुरंत ही निकल जाएगा।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व मांसपेशियों का दर्द परेशान कर सकता है। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन ना करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2

मिथुन – पॉजिटिव- आज का ग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास व एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं।
नेगेटिव- कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। अतः अपने शब्दों पर नियंत्रण रखें। अपनी ऊर्जा का सकारात्मक रूप में इस्तेमाल करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। उनकी मेहनत व कार्य क्षमता आपके काम के उत्पादन में वृद्धि करेगी। महत्वपूर्ण नए मॉडल भी मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में मनोरंजन और शॉपिंग संबंधी प्रोग्राम बनाएं।
स्वास्थ्य- नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1

कर्क – पॉजिटिव- किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य ले और उस पर अमल भी करें। आपके लिए बहुत ही शुभदायक रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है।
नेगेटिव- पैसे के लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी नजदीकी मित्र की वजह से ही नुकसान होने की संभावना बन रही है। अपनी फिजूलखर्ची पर भी अंकुश लगाना आवश्यक है। विद्यार्थियों का ध्यान भी अपनी पढ़ाई से उचाट रहेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों के लिए आपने जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसके लिए बहुत अधिक मेहनत की आवश्यकता है। अपने बाहर के संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार रहेगा।
लव- पारिवारिक व व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल बिठाकर रखें। प्रेम संबंधों को भी मर्यादा पूर्ण रखना आवश्यक है।
स्वास्थ्य– सिर दर्द और थकान जैसी स्थिति रह सकती है। उमस भरी गर्मी से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5

सिंह – पॉजिटिव- किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से बना पाएंगे। पैतृक संबंधी मामलों को सुलझाने का आज उचित समय है।
नेगेटिव- किसी को उधार पैसा ना दे। नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करने पड़ सकते हैं।
व्यवसाय- नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। तनाव को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा आत्म बल मजबूत बनाकर रखें। सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोग पूरा रहेगा।
लव- अपनी व्यस्तता के बीच जीवन साथी के लिए समय निकालना आपके संबंधों में और नजदीकियां लेकर आएगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ अपने अंदर नकारात्मक विचार ना उत्पन्न होने दंे।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6

कन्या – पॉजिटिव- धर्म-कर्म संबंधित कार्यों और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। समाज में भी रुतबा बना रहेगा।
नेगेटिव- संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आप सहयोग अवश्य दें। साथ ही ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास ना आने दें।
व्यवसाय- आज एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यवसाय में पुनः गति आने की संभावना है। परंतु आय के स्रोत अभी मंद ही रहेंगे। किसी भी कार्य को शुरू करने से पहले उस पर दोबारा गंभीरता से सोच-विचार कर लें।
लव- पति-पत्नी में संबंध मधुर रहेंगे। अविवाहित लोगों के लिए भी विवाह के उत्तम प्रस्ताव आ सकते हैं।
स्वास्थ्य- गैस और बदहजमी की वजह से सिर दर्द और वमन की स्थिति रह सकती हैं। हल्का खान-पान लें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9

तुला – पॉजिटिव- आज दिनचर्या काफी व्यस्त रहेगी। आपका पूरा ध्यान अपने काम और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और इसके उत्तम परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है।
नेगेटिव- बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्से की बजाए धैर्य बनाकर रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।
व्यवसाय- मशीनरी आदि से जुड़े व्यवसाय में प्रोडक्ट्स के उत्पादन में कुछ नुकसान हो सकता है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें, कोई इंक्वायरी हो सकती हैं।
लव- पति-पत्नी के संबंध बेहतर रहेंगे। परंतु ध्यान रखें कि किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति की वजह से आपसी संबंधों में दिक्कत आ सकती है।
स्वास्थ्य- तनावपूर्ण स्थितियों से अपने आप को दूर रखें। क्योंकि इसका असर आपकी कार्य क्षमता पर पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3

वृश्चिक – पॉजिटिव- किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी। इसलिए उस पर अवश्य अमल करें। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। यह संपर्क आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेंगे।
नेगेटिव- कोई अप्रिय घटना घटने से अवसाद और भय जैसी स्थिति मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। अपने आपको सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को भी अब किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन मुताबिक उपलब्धि नहीं प्राप्त होगी।
व्यवसाय- कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी फाइलें वगैराह बहुत अधिक संभालकर रखें, कोई सूचना लीक होने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी की सलाह व सहयोग आपके मनोबल व कार्य क्षमता में वृद्धि करेगा। आपसी संबंध भी मधुर बनेंगे।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानी रहेगी। जरा सी सावधानी आपको स्वस्थ बनाकर रख सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8

धनु – पॉजिटिव- कुछ दिनों से चल रही भागा-दौड़ी की वजह से आज अपना समय अध्यात्म और धार्मिक स्थल में व्यतीत करेंगे। इससे आपकी अपनी आंतरिक ऊर्जा दोबारा से एकत्रित होगी। जिससे आप अपने कार्यों के प्रति और ज्यादा एकाग्रचित होकर काम कर सकते हैं।
नेगेटिव- कुछ प्रतिद्वंदी जलन की भावना से आपकी आलोचना और अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक एकाग्रता से ध्यान दें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगी और कर्मचारियों के साथ विश्वास पूर्ण संबंध बनाकर रखें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में भी कोई उत्तम डील होने की संभावना है।
लव- विवाहित जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार पड़ सकती है। और यह संबंध टूट भी सकते हैं।
स्वास्थ्य- बारिश के मौसम की वजह से एलर्जी व गर्मी जनित परेशानी महसूस होगी। इसलिए हाइजीनिक रहना आवश्यक है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8

मकर – पॉजिटिव- आज आपकी मुख्य योजना सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। कोई पुराना दिया हुआ उधार भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी।
नेगेटिव- राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रकार की मान-हानि होने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में समय और धन व्यर्थ ना करें। भाइयों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर रखें।
व्यवसाय- साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्य में पारदर्शिता रखें। जरा सी असावधानी संबंधों में दरार ला सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
लव- जीवन साथी व बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से तनाव दूर होगा। और मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ मौसमी बीमारियों से बचने के लिए अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

कुंभ – पॉजिटिव- बहुत अधिक ज्ञान और आध्यात्मिकता की जानकारी पाने में हमेशा आपकी रुचि रहती है। आज भी कुछ अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको जीवन की एक अलग ही सच्चाई महसूस होगी।
नेगेटिव- सारा ध्यान अपने ऊपर केंद्रित रहने की वजह से आप पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपको अपयश का भागीदारी बनना पड़ सकता है। परंतु इन बातों का आपके ऊपर कोई असर नहीं पड़ेगा।
व्यवसाय- कामकाज में आज कोई खास सफलता प्राप्त नहीं होगी। परंतु फिर भी परिवारिक लोगों की देखरेख में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कोई भी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।
लव- विवाहेतर संबंधों से दूर रहें। इनका असर आपकी पारिवारिक सुख शांति को भंग कर सकता है।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। क्योंकि आज चोट लगने की संभावना लग रही है।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9

मीन – पॉजिटिव- पारिवारिक व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना खुशनुमा माहौल व्याप्त करेगा। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन के प्रति ज्यादा केंद्रित रहेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही है।
नेगेटिव- अपरिचित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भी व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। आप किसी नुकसान या साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही रिस्की काम जैसे जुआ, सट्टा आदि से भी दूर रहें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारी के साथ चल रहे तनाव से आज किसी की मध्यस्थता द्वारा मुक्ति मिलेगी। और संबंधों में सुधार आएगा। काम की उत्पादन क्षमता में पुनः इजाफा होना शुरू हो जाएगा।
लव- जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद व सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
स्वास्थ्य- शारीरिक कमजोरी महसूस होगी। प्राकृतिक चीजों का अधिक से अधिक उपयोग करें। तथा प्रकृति के निकट रहे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


Aaj Ka Rashifal (Horoscope Today) | Daily Rashifal (8th August 2020), Daily Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs