मुंबई में एअर इंडिया का विमान रनवे से फिसला:तीन टायर फटे; फ्लाइट कोच्चि से आई थी, भारी बारिश के कारण लैंडिंग के समय हादसा

मुंबई एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह एअर इंडिया का AI2744 प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसल गया। ये विमान कोच्चि से मुंबई आया था। मुंबई में भारी बारिश के कारण रनवे पर फिसलन था, जिससे विमान रनवे से 16 से 17 मीटर दूर चला गया। ये हादसा सुबह 9:27 बजे हुआ। इस घटना के बावजूद विमान को पार्किंग तक लाया गया, जहां सभी यात्री और क्रू मेंबर्स को उतारा गया। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट के 09/27 रनवे को नुकसान पहुंचा है। सूत्रों ने बताया कि रनवे से बाहर निकलने के दौरान विमान के तीन टायर फट गए। एयरपोर्ट के 09/27 रनवे को बंद कर दिया गया है। ऑपरेशन जारी रखने के लिए दूसरे रनवे, 14/32 को चालू कर दिया गया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की एक टीम मामले की जांच के लिए एयरपोर्ट पहुंची है। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं… ये खबर भी पढ़ें इंडिगो फ्लाइट 40 मिनट तक हवा में चक्कर लगाने के बाद तिरुपति लौटी इंडिगो की एक फ्लाइट में रविवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिस कारण विमान करीब 40 मिनट तक हवा में ही चक्कर लगाता रहा। इसके बाद वापस तिरुपति आ गया। तिरुपति से हैदराबाद के लिए यह दिन की आखिरी शेड्यूल्ड फ्लाइट थी, जिसे रद्द कर दिया गया। इंडिगो की ओर से मामले पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। एयर ट्रैफिक ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार 24 के अनुसार, एयरबस A321neo विमान तिरुपति एयरपोर्ट से शाम 7:42 बजे रवाना हुआ और लगभग 8:34 बजे वापस लौट आया। पूरी खबर पढ़ें…