मुंबई में बस ने 30 को कुचला, 4 की मौत:27 घायल; शिवसेना विधायक बोले- ब्रेक खराब हुआ, ड्राइवर ने गलती से एक्सेलरेटर दबा दिया

मुंबई के कुर्ला में BEST बस ने करीब 30 लोगों को कुचल दिया। जिसमें चार की मौत हो गई और 26 लोग घायल हैं। हादसा कुर्ला पश्चिम रेलवे स्टेशन रोड पर अंबेडकर नगर में हुआ। बस कुर्ला स्टेशन से अंधेरी जा रही थी। BEST की यह बस BMC के अंडर में चलती है। घायलों को सायन और कुर्ला भाभा में भर्ती कराया गया है। शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने कहा, कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया और ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। ड्राइवर घबरा गया और ब्रेक दबाने की बजाय उसने एक्सेलरेटर दबा दिया जिससे बस की स्पीड बढ़ गई। वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और 30-35 लोगों को रौंद दिया। 4 लोगों की मौत हो गई, 4 लोग गंभीर हालत में हैं। हादसे से जुड़ी 5 तस्वीरें… प्रत्यक्षदर्शी बोले- टक्कर मारने से पहले बस लहरा रही थी
बस एक्सीडेंट के बाद एक प्रत्यक्षदर्शी जैद अहमद ने कहा, वह रेलवे स्टेशन जाने के लिए अपने घर से निकल रहे थे। उन्होंने देखा बस तेजी से लहरा रही थी मैं मौके पर दौड़ा और देखा कि बेस्ट की एक बस ने पैदल यात्रियों, ऑटोरिक्शा और तीन कारों सहित अन्य वाहनों को टक्कर मार दी थी। मैंने अपनी आंखों के सामने कुछ शव देखे। हमने ऑटोरिक्शा में सवार यात्रियों को बचाया और उन्हें दूसरे तीन पहिया वाहन से भाभा अस्पताल ले गए। मेरे दोस्तों ने भी घायलों को राहत पहुंचाने में मदद की। तीन महीने पुरानी है बस, BMC ने लीज पर लिया था
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बस ओलेक्ट्रा द्वारा निर्मित 12 मीटर लंबी इलेक्ट्रिक बस थी और बेस्ट ने इसे वेट लीज पर लिया था। उन्होंने बताया कि ऐसी बसों के चालक निजी ऑपरेटर द्वारा उपलब्ध कराए जाते हैं। आरटीओ के एक अधिकारी ने बताया, बस सिर्फ तीन महीने पुरानी है। इसे इस साल 20 अगस्त को EVEY ट्रांस नामक कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड किया गया है। बस हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… महाराष्ट्र में बस हादसा, 15 की मौत:20 से ज्यादा घायल: बाइक सवार को बचाने के दौरान बस रेलिंग से टकराकर पलटी महाराष्ट्र के गोदिंया में 10 दिन पहले एक बस हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई थी। 20 से ज्यादा यात्री घायल थे। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र राज्य परिवहन महामंडल की शिवशाही बस (MH 09 EM 1273) भंडारा से गोदिंया आ रही थी। बस दोपहर करीब 12.30 बजे के करीब गोंदिया से 30 किमी पहले खजरी गांव के पास पलट गई। पढ़ें पूरी खबर…