मुंबई में रविवार देर रात 1 बजे से सोमवार सुबह 7 बजे तक छह घंटों में करीब 300 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। इस कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव हो गया। तेज बारिश के चलते मुंबई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी भी घटी। रात 2:22 से 3:40 बजे तक की 27 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। रेलवे ने बताया कि ट्रैक पर पानी भरने के कारण मुंबई डिवीजन की 5 ट्रेनें कैंसिल कर दी गईं। वहीं कुछ लोकल ट्रेनें भी कई घंटों की देरी से चल रही हैं। मुंबई में BMC ने सरकारी और प्राइवेट स्कूल-कॉलेजों में आज के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं, महाराष्ट्र के रायगढ़ फोर्ट में सोमवार सुबह 3 बजे से तेज बारिश हो रही है। इस कारण फोर्ट की सीढ़ी पर तेज रफ्तार से पानी बह रहा है। कई पर्यटक फोर्ट में ऊपर ही फंसे हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में पिछले 4 दिनों से जारी तेज बारिश के चलते केदारनाथ, बद्रीनाथ हाईवे समेत 115 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। कई रास्ते लैंडस्लाइड की वजह से तो कुछ बह जाने के कारण बंद हो गए। इसके बाद चार धाम यात्रा रोक दी गई। इससे जगह-जगह 6 हजार श्रद्धालु फंसे हैं। गंगा, समेत 6 नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं। मुंबई में आज भी भारी बारिश का अनुमान मुंबई में बारिश की तस्वीरें… देशभर में मौसम का असर… 1. हिमाचल प्रदेश: 76 सड़कें बंद, सामान्य बारिश से 66% ज्यादा बारिश
हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण 76 सड़कें बंद हो गई हैं। 69 वाटर सप्लाई स्कीम और 34 इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई स्कीम भी बाधित हुई हैं। राज्य में 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच 72.1 मिमी बारिश हुई है। यह इस अवधि की सामान्य बारिश से 66% ज्यादा है। 2. उत्तराखंड: गंगा समेत 6 नदियां खतरे के निशान पर, ऋषिकेश में 600 श्रद्धालु फंसे
उत्तराखंड में चार दिन से जारी बारिश के चलते गंगा, अलकनंदा, भागीरथी, सारदा, मंदाकिनी और कोसी नदी खतरे के निशान पर बह रही हैं। ऋषिकेश में गंगा नदी का स्तर 339.15 मीटर है, जो खतरे के निशान के बेहद करीब है। इसलिए हरिद्वार प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। उधर, लगातार बारिश के चलते बद्रीनाथ, गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक बिजली ठप हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक उत्तराखंड में 276.8 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि सामान्य कोटा 259 मिमी है। पूरे मानसून के सीजन में उत्तराखंड में 1162.2 मिमी औसत बारिश को सामान्य मानसून माना जाता है। ऋषिकेश ARTO मोहित कोठारी के मुताबिक पहाड़ों पर मौसम बहुत खराब है, इसलिए हरिद्वार और ऋषिकेश में 600 श्रद्धालु फंस गए हैं, क्योंकि राज्य सरकार ने हरिद्वार से आगे जाने पर रोक लगा दी है। गंगोत्री और यमुनोत्री जा रहे 480 यात्रियों को भद्रकोली चेकपोस्ट पर रोका है। 3. पश्चिम बंगाल: कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात, जलपाईगुड़ी में 166 मिली बारिश
पश्चिम बंगाल के हिमालय की तराई वाले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं। जलपाईगुड़ी में शनिवार सुबह 8:30 बजे से रविवार सुबह 8:30 बजे के बीच 166 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बागडोगरा में 103 मिमी बारिश हुई। 4. असम: 22 लाख लोग बाढ़ में फंसे, 8 लोगों की मौत हुई
असम में बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। रविवार को बाढ़ में आठ और लोगों की जान चली गई। इससे इस साल की बाढ़, लैंडस्लाइड और तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है। काजीरंगा नेशनल पार्क में 128 जानवर जान गंवा चुके हैं। 28 जिलों के 3,446 गांवों में 22.74 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। 5. गोवा: सत्तारी वाटरफॉल पर फंसे 80 लोग का रेस्क्यू, स्कूलों में छुट्टी का ऐलान
गोवा के सत्तारी तालुका में पाली झरने पर 80 लोग फंस गए थे, जिन्हें रविवार रेस्क्यू किया गया। वहीं, राज्य में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी के चलते राज्य शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में सोमवार की छुट्टी का ऐलान किया है। आज 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
IMD ने सोमवार (8 जुलाई) के लिए 11 राज्यों- सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, असम, नागालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में बहुत भारी बारिश का अलर्ट और 10 राज्यों- उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें… आगे कैसा रहेगा मौसम… राज्यों के मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: ग्वालियर, चंबल-निमाड़ में भारी बारिश का अलर्ट, निवाड़ी-छिंदवाड़ा में भी पानी गिरेगा मध्यप्रदेश के ग्वालियर-चंबल में लगातार चौथे दिन भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल में सुबह करीब डेढ़ घंटे बारिश हुई। इंदौर संभाग के जिलों के साथ छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सागर, शाजापुर, राजगढ़, निवाड़ी और सिवनी में भी तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में दो सिस्टम एक्टिव हैं। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर सहित 11 जिलों में आज बरसात का यलो अलर्ट; कल से गर्मी-उमस फिर बढ़ेगी राजस्थान में तेज बारिश का दौर अब धीमा पड़ गया है। शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई, जबकि शेष जगह राज्य में मौसम ड्राई (शुष्क) रहा। जयपुर में भी दिनभर बादल रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज (रविवार) पूर्वी राजस्थान के 11 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें राजस्थान: जयपुर में सुबह-सुबह बारिश, 5 डिग्री तक गिरा तापमान, आज 9 जिलों में बरसात का अलर्ट राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद से लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह-सुबह जयपुर सहित तमाम इलाकों में रिमझिम बारिश की शुरुआत हुई। कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर चलता रहा। उधर, मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश में मानसून की गतिविधियां धीमी होने की संभावना जताई थी। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, रोहतास में महादेव खोह वाटरफॉल उफान पर, डरा रहीं गंडक-कोसी बिहार में पिछले एक सप्ताह से झमाझम बारिश हो रही है। इसके साथ ही नेपाल में भी भारी बारिश हो रही है। इससे गंडक, कोसी समेत कई नदियों का खतरे के निशान से ऊपर है। इससे लोगों को बाढ़ का खतरा सताने लगा है। वहीं, रविवार को रोहतास जिले के कैमूर में भारी बारिश हुई। भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़: 16 जिलों में हैवी रेन का यलो अलर्ट, 1 जून से 7 जुलाई तक 202.7 मिमी बारिश, जो औसत से 25% कम छत्तीसगढ़ के 16 जिलों में मौसम विभाग ने हैवी रेन का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर में सुबह से बारिश हो रही है। दुर्ग, महासमुंद, धमतरी, गरियाबंद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी,बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और नारायणपुर में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: राज्य में बीते 1 हफ्ते में 64% अधिक बारिश, फिरोजपुर समेत 4 जिलों में सूखे के हालात पंजाब में पिछले 10 दिनों से मानसून सक्रिय है। इसके बावजूद राज्य के 4 जिलों में सूखे की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, कुछ जिलों में बारिश तेज हो रही है। यहां 30 से 45 डिग्री तक कम बारिश दर्ज की गई है, जबकि अन्य जिलों में सामान्य और अधिक बारिश दर्ज की गई है। इस साल मानसून सामान्य से अधिक रहने वाला है। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल प्रदेश: तीन जिलों में फ्लैश-फ्लड का अलर्ट, जुलाई में नॉर्मल से 66% ज्यादा बादल बरसे हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से तेज बारिश हो रही है। आज तीन जिलों में फ्लैश-फ्लड है। यह चेतावनी कांगड़ा, शिमला और चंबा जिला को दी गई है। इसे देखते हुए लोगों को नदी नालों के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि भारी बारिश के कारण अचानक नदी नालों का जल स्तर बढ़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…