भारत के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफे को संपत्ति के मामले में पछाड़ दिया है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं, जबकि वॉरेन बफे 10वेंनंबर पर पहुंच गए हैं।साल 2008 में बफे दुनिया के सबसे अमीर शख्स ko बने थे। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस इस लिस्ट में टॉप पर हैं।मुकेश अंबानी की संपत्ति में 1.97 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है इसी के साथ उनकी संपत्ति 70.2 बिलियन डॉलर (5.3 लाख करोड़रुपए) हो गई है।
एलन मस्क बने दुनिया के 7वेंसबसे अमीर आदमी
कार निर्माता कम्पनी टेस्ला के शेयरों में 11 फीसदी के बढ़ोतरी के साथ ही टेस्ला के संस्थापक और सीईओ एलन मस्क दुनिया के 7वें सबसे अमीर आदमी बन गए हैं। एलन मस्क पर 70.5 बिलियन डॉलर (5.6 लाखकरोड़ रुपए) की संपत्ति है।
जेफ बेजोस पर 189 बिलियन डॉलर की संपत्ति
जेफ बेजोसइसलिस्ट में टॉप पर हैं। उनके पास कुल 189 बिलियन डॉलर (14लाखकरोड़ रुपए)की कुल संपत्ति है। दुनिया के अन्य अमीर व्यक्तियों की बात करें तोब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स के अनुसार, दूसरे नंबर पर आते हैं बिल गेट्स। इनकी कुल संपत्ति 116 बिलियन डॉलर (8.7लाखकरोड़ रुपए) है।तीसरे नंबर पर हैं मार्क जुकरबर्ग। उनकी संपत्ति 93 बिलियन डॉलर (6.9 लाखकरोड़ रुपए) है।
ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार ये हैं दुनिया के 10 सबसे अमीर लोग
नाम | कुल संपत्ति (डॉलर में) |
जेफ बेजोस | 189 बिलियन |
बिल गेट्स | 116 बिलियन |
मार्क जुकरबर्ग | 93 बिलियन |
बर्नार्ड ऑर्नोल्ट | 92.6 बिलियन |
स्टीव बॉल्मर | 76.8 बिलियन |
लैरी पेज | 72.7 बिलियन |
एलन मस्क | 70.5 बिलियन |
सर्जी ब्रिन | 70.4 बिलियन |
मुकेश अंबानी | 70.2 बिलियन |
वॉरेन बफे | 69.2 बिलियन |
फोर्ब्स की लिस्ट में अंबानी को मिला है7 वां स्थान
फोर्ब्स द्वारा जारी अमीर लोगों के सूची में मुकेश अंबानी को 7वां स्थान मिला है। फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। मुकेश अंबानी की संपत्ति पिछले 20 दिनों में 5.4 अरब डॉलर बढ़ गई है। 20 जून को अंबानी फोर्ब्स की लिस्ट में नौवें स्थान पर थे।