मेक्सिकन नेवी शिप न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया, VIDEO:19 लोग घायल, 2 की मौत; जहाज पर 250 से ज्यादा लोग सवार थे

अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज कुआउतेमोक ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को 8:30 बजे हुई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें जहाज का ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकराता नजर आ रहा है। न्यूयॉर्क के मेयर ने बताया कि जहाज के टकराने से 19 लोग घायल हो गए और 2 की मौत हो गई। जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। मीडिया के अनुसार, कुआउतेमोक पर 277 क्रू मेंबर थे। यह जहाज न्यूयॉर्क में एक फ्रेंडली टूर पर आया था। न्यूयॉर्क की इमरजेंसी क्राइसिस मैनेजमेंट एजेंसी (NYCEM) ने कहा कि वे इस घटना की जांच कर रहे हैं। वहीं, मेक्सिकन नेवी का कहना है कि जहाज को नुकसान हुआ है और मामले की जांच की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि जहाज न्यूयॉर्क पियर 17 से आइसलैंड की तरफ जा रहा था। हादसे के बाद की तस्वीरें… 277 लोगों को लेकर चला था मेक्सिकन जहाज कुआउतेमोक जहाज 297 फीट लंबा और 40 फीट चौड़ा है। यह 1982 में पहली बार चला था। हर साल नेवल स्कूल की कक्षाएं खत्म होने के बाद यह कैडेट्स की ट्रेनिंग के लिए रवाना होता है। इस साल 6 अप्रैल को यह मेक्सिको के अकापुल्को बंदरगाह से 277 लोगों के साथ रवाना हुआ था। जहाज को 15 देशों के 22 बंदरगाहों, जैसे किंग्स्टन (जमैका), हवाना (क्यूबा), कोजुमेल (मेक्सिको), न्यूयॉर्क, रेकजाविक (आइसलैंड), बोर्डो, सेंट मालो, डंकर्क (फ्रांस), और एबरडीन (स्कॉटलैंड) में रुकना था। कुल 254 दिन की यात्रा में 170 दिन समुद्र में बीतने थे। 142 साल पुराना है न्यूयॉर्क का ब्रुकलिन ब्रिज हादसे की वजह से 142 साल पुराने ब्रुकलिन ब्रिज को बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे के वजह की जांच चल रही है। ब्रुकलिन ब्रिज का निर्माण 1883 में हुआ था। यह लगभग 1,600 फीट लंबा है और दो पत्थर के टावरों पर टिका है। शहर के ट्रांसपोर्ट विभाग के मुताबिक, रोजाना 1 लाख से ज्यादा वाहन और करीब 32,000 पैदल यात्री इसे पार करते हैं। हादसे का पूरा वीडियो देखने के लिए सबसे ऊपर दी गई तस्वीर पर क्लिक करें… —————————– यहां VIDEO भी देखें… साउथ अफ्रीका में एयर शो के दौरान प्लेन क्रैश… VIDEO:पायलट की मौत; हादसे के दौरान गोता लगाता दिखा प्लेन साउथ अफ्रीका के सलदान्हा शहर में वेस्ट कोस्ट एयर शो के दौरान प्लेन क्रैश होने से पायलट की मौत हो गई। शनिवार को हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यहां देखें पूरा वीडियो…