नमस्कार, कल की बड़ी खबर मोदी 3.0 के दूसरे बजट की रही। इसके जरिए सरकार ने देश के नौकरीपेशा मध्यम वर्ग, दिल्ली और बिहार को साधा। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. बजट: न्यू रिजीम में ₹12.75 लाख तक इनकम टैक्स फ्री; अब 4 साल में फाइल कर सकेंगे IT रिटर्न वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिकॉर्ड 8वीं बार बजट पेश किया। नए टैक्स रिजीम में 12 लाख रुपए तक की इनकम टैक्स फ्री होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह छूट ₹12.75 लाख होगी, क्योंकि सरकार 75 हजार का स्टैंडर्ड डिडक्शन दे रही है। पुराने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की सीमा 2 साल से बढ़ाकर 4 साल की गई है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक-पोस्ट ऑफिस के ब्याज से होने वाली कमाई पर मिलने वाली टैक्स छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपए की गई। टैक्स सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल पेश होगा। दिल्ली की 3.38 करोड़ आबादी में से 40 लाख लोग टैक्स भरते हैं। नए स्लैब से यहां की 67% मिडिल क्लास आबादी प्रभावित होगी। राज्य की 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को वोटिंग है। वित्त मंत्री ने बिहार में 3 ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट, मखाना बोर्ड और पटना IIT के विस्तार, पश्चिमी कोसी नहर परियोजना समेत कई ऐलान किए। राज्य में इस साल विधानसभा चुनाव है। इन घोषणाओं से मिथिलांचल और सीमांचल क्षेत्रों की 72 सीटों पर असर पड़ सकता है। राज्य में 243 विधानसभा सीटें हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. आइए जानते है…बजट में किसान, युवा, महिलाओं और कारोबारियों को क्या मिला? 1. किसानों के लिए: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट ₹5 लाख हुई 2. जॉब और एजुकेशन के लिए: स्टार्टअप के लिए ₹10 हजार करोड़ का फंड 2. महिलाओं के लिए: ₹2 करोड़ तक का टर्म लोन 3. हेल्थ के लिए: 200 डे केयर कैंसर सेंटर बनेंगे 4. कारोबार के लिए: लोन गारंटी लिमिट बढ़कर ₹10 करोड़ 5. इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए: ₹1.5 लाख करोड़ मिलेंगे पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. BJP में शामिल हुए AAP छोड़ने वाले 8 MLA, एक दिन पहले इस्तीफा दिया था आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ने वाले 8 विधायकों ने BJP जॉइन कर ली। इन्होंने एक दिन पहले ही चुनाव में टिकट नहीं मिलने और भ्रष्टाचार को इस्तीफे की वजह बताया था। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को वोटिंग है। AAP ने BJP पर इन विधायकों को पैसे का लालच देने का आरोप लगाया है। AAP ने 26 विधायकों को टिकट नहीं दिया: AAP ने 21 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कुल 5 लिस्ट में 70 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए थे। इसमें 26 विधायकों के टिकट काट दिए गए थे जबकि 4 विधायकों की सीट बदली गई थी। दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग होनी है। रिजल्ट 8 फरवरी को आएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 8 नक्सली मारे गए, बीजापुर में जवानों ने इनामी नक्सलियों को घेरा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए एनकाउंटर में 8 नक्सली मारे गए। ये संख्या और बढ़ सकती है। सुबह करीब 8:30 बजे से दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। सुरक्षाबलों के जवानों ने माओवादियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। पुलिस को गंगालूर इलाके के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। इस साल जनवरी में 50 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. अमेरिकी संसद में चीनी AI डीपसीक के इस्तेमाल पर बैन, फोन-कंप्यूटर पर इंस्टॉल करने की मनाही
अमेरिकी संसद ने अपने ऑफिस में चीनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट डीपसीक के इस्तेमाल पर रोक लगाई है। सभी कर्मचारियों को ऑफिशियल फोन, कंप्यूटर और टैबलेट पर डीपसीक इंस्टॉल न करने को कहा गया है। वहीं, इटली और आयरलैंड जैसे देशों ने डीपसीक को देश में ही बैन कर दिया है। इससे पहले US कांग्रेस ने 2023 में ChatGPT और अप्रैल 2024 में Microsoft Copilot के इस्तेमाल पर बैन लगाया था। डीपसीक की खासियतें: डीपसीक एक AI चैटबोट है। इसे केवल कमांड देना है, उसके मुताबिक रिजल्ट आ जाता है। यह वे सभी काम कर सकता है जो ChatGPT, Meta जैसे बाकी AI मॉडल्स पर किए जा सकते हैं। यह एक फ्री और ओपन सोर्स AI मॉडल है, जिसे बहुत ही कम लागत में तैयार किया गया है। भारत-अमेरिका में रिकॉर्ड डाउनलोड्स: डीपसीक 10 जनवरी 2025 को वर्ल्डवाइड लॉन्च हुआ। इसने ओपन AI के ChatGPT और गूगल के Gemini को पीछे छोड़ दिया है। भारत और अमेरिका में एपल iOS पर डीपसीक सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। इसके एंड्रॉयड यूजर्स भी बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 7. अमेरिका के फिलाडेल्फिया में प्लेन क्रैश, 6 मौतें; उड़ान के 30 सेकेंड बाद रिहायशी इलाके में गिरा अमेरिका के पेंसिल्वेनिया राज्य के फिलाडेल्फिया में एक मेडिकल प्लेन रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। हादसे में प्लेन सवार 6 मेक्सिकन लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 डॉक्टर, 2 पायलट, एक मरीज और एक फैमिली मेंबर शामिल थे। प्लेन फिलाडेल्फिया से मिसौरी जा रहा था, टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही क्रैश हो गया। 3 दिन में प्लेन क्रैश की दूसरी घटना: वॉशिंगटन DC में बुधवार रात पैसेंजर प्लेन और मिलिट्री हेलिकॉप्टर के बीच टक्कर हुई थी। क्रैश के बाद दोनों पोटोमैक नदी में गिर गए। प्लेन और हेलिकॉप्टर में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई। अब तक नदी से 40 शव निकाले गए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ: 12 राज्यों के भव्य पवेलियन; आज सिंगर अश्विनी भिड़े की परफॉर्मेंस बीते दिन महाकुंभ आए 77 देशों के 118 डेलिगेट्स ने भी संगम स्नान किया। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी यहां मिलेगी… अब खबर हटके… सबसे दूर से कुल्हाड़ी से निशाना लगाने का रिकॉर्ड तुर्किये के शख्स ने सबसे दूर से कुल्हाड़ी से निशाना लगाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। 43 साल के ओस्मान ने 183 फीट की दूरी से कुल्हाड़ी फेंकी, उन्होंने 143 फीट का अमेरिकन रिकॉर्ड तोड़ा। भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मेष राशि के लोगों को रुका हुआ पैसा मिलेगा। मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा दिन है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…