नमस्कार, कल की बड़ी खबर दिल्ली चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के ऐलान और उस पर BJP के आरोपों की रही। एक खबर मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह के बयान की रही। हम आपको ये भी बताएंगे कि इस साल कौन-कौन से बड़े बदलाव होने हैं। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. BJP ने केजरीवाल का पोस्टर जारी किया, केजरीवाल बोले- क्या मुझे गाली देने से देश का भला होगा AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी योजना लॉन्च की। इसके तहत उन्हें हर महीने 18 हजार रुपए सैलरी का वादा है। भाजपा ने केजरीवाल को चुनावी हिंदू बताते हुए X पर पोस्टर जारी किया, जिसमें उन्हें भूल-भुलैया फिल्म के छोटा पंडित (राजपाल यादव) के किरदार में दिखाया। BJP ने कहा, ‘जो 10 साल से इमामों को सैलरी बांटता रहा। उसे अब चुनाव आते ही पुजारियों और ग्रंथियों की याद आई।’ जवाब में केजरीवाल ने X पर लिखा- जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा हुई है, भाजपा वाले मुझे गंदी-गंदी गालियां दे रहे हैं। क्या मुझे गाली देने से देश का फायदा होगा? आपकी 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो आपकी 30 साल से सरकार है। अभी तक आपने वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यो नहीं किया? चलो अब ही कर दो? मैंने अब सबको रास्ता दिखा दिया है। मुझे गालियां क्यों देते हो?
पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. मणिपुर हिंसा पर CM बीरेन सिंह बोले- राज्य के लोग मुझे माफ करें, हमें गलतियों से सीखना होगा मणिपुर के CM बीरेन सिंह ने राज्य में हिंसा और मौतों को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, ‘3 मई 2023 से लेकर आज तक जो भी हो रहा है, उसके लिए मैं राज्य के लोगों से माफी मांगना चाहता हूं। कई लोगों ने अपने प्रियजन को खो दिया। कई लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। मुझे वास्तव में खेद है।’ जातीय संघर्ष के 600 दिन, 200 से ज्यादा मौतें: मणिपुर में 3 मई 2023 से कुकी-मैतेई समुदाय के बीच हिंसा जारी है। इसमें 200 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। लगभग 12,247 FIR दर्ज की गई हैं। 625 आरोपियों गिरफ्तार हुए हैं। लगभग 5,600 हथियार और विस्फोटकों समेत लगभग 35,000 गोला-बारूद बरामद हुए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. पुराने फोन पर वॉट्सएप नहीं चलेगा, UPI से दोगुना पैसा भेज सकेंगे; जानिए 2025 के बड़े बदलाव 1 जनवरी यानी आज से कई बड़े बदलाव होंगे। आइए जानते हैं …इस साल होने वाले कुछ बड़े बदलावों के बारे… पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. डल्लेवाल को एडमिट कराने के लिए 3 दिन का वक्त; पंजाब सरकार बोली- डल्लेवाल बातचीत के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट ने किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पंजाब सरकार को 3 दिन का समय दिया है। डल्लेवाल सभी फसलों पर MSP की गारंटी समेत 13 मांगों को लेकर 36 दिन से आमरण अनशन पर हैं। पंजाब सरकार ने अदालत को बताया कि एक मध्यस्थ ने कहा है कि अगर किसान यूनियन दखल देती है तो डल्लेवाल बातचीत के लिए तैयार हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. यमन में भारतीय नर्स की फांसी को राष्ट्रपति की मंजूरी; भारत बोला- हरसंभव मदद मुहैया करा रहे यमन में कैद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिली मौत की सजा को वहां के राष्ट्रपति ने मंजूरी दे दी है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार इस मामले में हर संभव मदद मुहैया करा रही है। केरल की निमिषा पर 2017 में यमन के नागरिक महदी की हत्या का आरोप लगा था। क्या है पूरा मामला: 2015 में निमिषा ने यमन की राजधानी सना में महदी के साथ पार्टनरशिप में अपना क्लिनिक शुरू किया था। आरोप है कि महदी ने निमिषा का पासपोर्ट कब्जे में ले रखा था और उसे प्रताड़ित करता था। जुलाई 2017 में निमिषा ने महदी को बेहोशी का इंजेक्शन दिया। हालांकि महदी पर असर नहीं हुआ, इसके बाद निमिषा ने उसे ओवरडोज दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। निमिषा को एक महीने के अंदर सजा दी जाएगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… बयान जो चर्चा में है… अब खबर हटके… सवा करोड़ बीमा के लिए रची अपनी मौत की साजिश गुजरात के बनासकांठा में 5 दिन पहले जली हुई कार में जला हुआ शव मिला था। पुलिस जांच में पता चला कि 1.26 करोड़ रुपए की बीमा राशि पाने के लिए गांव के ही शख्स ने अपनी मौत की साजिश रची थी। आरोपी ने श्मशान से शव निकालकर उसे कार के साथ ही जला दिया था। 1.26 करोड़ रुपए का बीमा पास कराकर फरार भी हो गया।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मेष और वृष राशि के लोगों को बिजनेस में फायदा हो सकता है। कुंभ राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। जानिए आज का राशिफल आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…