मोदी आज शाम 7:15 बजे शपथ लेंगे:सुबह राजघाट और अटल समाधि जाएंगे; 62 साल पुराने पंडित नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी करेंगे

मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री पद की तीसरी बार शपथ लेंगे। शपथ से पहले वे सुबह 6:30 सबसे बापू के समाधि स्थल राजघाट जाएंगे। 7 बजे अटल समाधि स्थल और फिर 7:30 बजे वार मेमोरियल जाएंगे। शपथ लेने के साथ ही मोदी लगातार तीसरी बार पंडित जवाहर लाल नेहरू के PM बनने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। नेहरू लगातार तीन बार 1952, 1957 और 1962 में विजयी होकर पीएम बने थे। हालांकि, नेहरू की सरकार पूर्ण बहुमत की थी। मोदी की तीसरी पारी गठबंधन की बुनियाद पर चलेगी। देश में 1990 के दशक से ही गठबंधन की राजनीति चल रही है। इसे मोदी के नेतृत्व में 2014 और फिर 2019 में भाजपा ने ही तोड़ा था। हालांकि 2024 में भाजपा 240 सीटों पर सिमट गई और बहुमत के लिए उसे अपने सहयोगी दलों की जरूरत पड़ी। 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में हुई मीटिंग में NDA नेताओं ने मोदी को अपना नेता चुन लिया। अब शपथ का इंतजार है। समारोह में चीन, पाकिस्तान और अफगानिस्तान को छोड़कर 7 देशों- श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीव, सेशेल्स, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्र प्रमुख शामिल होंगे। उससे पहले लोकसभा चुनाव से जुड़े कुछ इंटरेस्टिंग फैक्ट्स 10 ग्राफिक में…