मोदी के शपथ ग्रहण में पहुंचे शाहरुख-अक्षय:कंगना भी पहुंचीं, रजनीकांत और विक्रांत मेसी ने भी शिरकत की

नरेंद्र मोदी कुछ देर में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम राष्ट्रपति भवन में शाम 7:15 बजे शुरू होगा। इस समारोह में फिल्मी इंडस्ट्री के नामी लोग ने भी शिरकत की है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, विक्रांत मेसी सहित कई सितारे वहां पहुंचे हैं। इसके अलावा साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत भी शपथ ग्रहण समारोह में शरीक हुए। यह खबर लगातार अपडेट हो रही है…