मोदी के सिर पर राजस्थानी लहरिया पगड़ी:सफेद कुर्ता-चूड़ीदार और आसमानी बंद गला जैकेट; देखें 11 साल में मोदी का अटायर

प्रधानमंत्री मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस पर गुरुवार को लालकिले पर तिरंगा फहराया। पंडित नेहरू (17 बार) और इंदिरा गांधी (16 बार) के बाद सबसे ज्यादा 11 बार झंडा फहराने वाले तीसरे PM हैं। स्वतंत्रता दिवस पर मोदी का पहनावा हमेशा चर्चा में रहता है। इस बार उन्होंने सफेद कुर्ता, चूड़ीदार पायजामा, लाइट ब्लू कलर का बंद गला हाफ जैकेट के साथ राजस्थानी लहरिया पगड़ी पहनी। मोदी ने इस बार नारंगी, पीले और हरे रंग के कॉम्बिनेशन की पगड़ी पहनी। 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने राजस्थानी पगड़ी ही पहनी थी। लहरिया प्रिंट पगड़ी की कहानी
लहरिया प्रिंट की कहानी राजस्थान की रेत से जुड़ी हुई है। राजस्थान के पश्चिमी इलाकों के रेगिस्तानी रेत पर बहने वाली हवा से डायगोनल पैटर्न (लहर) बन जाते हैं। लहरिया प्रिंट इन्हीं पैटर्न से प्रेरित माना जाता है। यह एक पारंपरिक कपड़ा टाई एंड डाई प्रिंट टेक्नीक है, जिसमें खूबसूरत रंगों का कॉम्बिनेशन होता है। लहरिया डिजाइन बनाने के लिए सबसे पहले कपड़े को धागे से बांधा जाता है और फिर उस पर प्रिंट किया जाता है। लहरिया प्रिंट का फैशन 18वीं सदी से है। प्रधानमंत्री के 11 साल का अटायर… 2024: राजस्थानी लहरिया प्रिंट पगड़ी 2023: वी नेक जैकेट और राजस्थानी पगड़ी 2022: नेहरू जैकेट और तिरंगा पगड़ी 2021: केसरिया पगड़ी के साथ लाल बॉर्डर दुपट्टा 2020: PM की आकर्षक केसरिया और क्रीम पगड़ी 2019: रेड, ऑरेंज और ग्रीन कलर की पगड़ी 2018: केसरिया और लाल साफा 2017: लाल-पीली पगड़ी 2016: टाई-डाई पगड़ी 2015: क्रिस-क्रॉस राजस्थानी स्टाइल पगड़ी 2014: पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… मोदी बोले- देश में सेक्युलर सिविल कोड हो, 75 हजार नई मेडिकल सीटें बनेंगी; कोलकाता रेप-मर्डर पर कहा- राक्षसों को फांसी हो स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचे ओलिंपिक खिलाड़ी, लाल किले से वायुसेना के हेलीकॉप्टर ने फूल बरसाए; फोटोज में टॉप मोमेंट्स आजादी की पहली सुबह 5 खास VIDEOS में; लाल किले पर गूंजी बिस्मिल्लाह खां की शहनाई, जश्न में डूबे 40 करोड़ लोग 103 गैलेंट्री अवॉर्ड का ऐलान: 4 जवानों को कीर्ति और 18 को शौर्य चक्र; इनमें 9 को मरणोपरांत सम्मानित किया गया