मोदी कैबिनेट में विभागों के बंटवारा के बाद मंगलवार (11 जून) को कई मंत्रियों ने पदभार संभाला। एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के तौर पर अपना दूसरा कार्यकाल शुरू किया। उन्होंने साउथ ब्लॉक स्थित विदेश मंत्रालय में पहली फाइल पर साइन किए। अश्विनी वैष्णव ने रेल और सूचना-प्रसारण मंत्रालय में पदभार ग्रहण किया। गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल मंत्री, चिराग पासवान ने खेल मंत्री, मनोहर लाल खट्टर ने ऊर्जा मंत्री का पदभार संभाला। चिराग अपने परिवार के साथ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय पहुंचे और कार्यभार संभाला। केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने पर्यटन मंत्रालय के राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला। उनको लेकर कल चर्चा थी कि वे मंत्री पद छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री में अपना काम जारी रखना चाहते हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने मीडिया में चल रही खबरों को गलत बताया था। अमित शाह पदभार संभालने से पहले नेशनल पुलिस मेमोरियल पहुंचे। यहां शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद वे पदभार संभालेंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नोएडा पहले पार्टी ऑफिस जाएंगे। वहां से स्वास्थ्य मंत्रालय में पदभार ग्रहण करेंगे। मोदी कैबिनेट में 30 मंत्री, शाह-राजनाथ समेत 7 के मंत्रालय रिपीट…पढ़िए किसे कौन सा मंत्रालय मिला