मोदी 9 साल बाद मॉस्को पहुंचे, दो दिन रहेंगे:पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर; कल व्यापार के नए रूट पर वार्ता होगी

PM मोदी 5 साल बाद रूस पहुंच गए हैं। मॉस्को में वनुकोवो-2 इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका स्वागत गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया गया। इस दौरान रूसी सेना ने भारतीय राष्ट्रगान की धुन बजाई। इसके बाद PM मोदी कार्लटन होटल पहुंचे जहां पर भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। मोदी कल 22वें भारत-रूस वार्षिक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इससे पहले मोदी आज पुतिन के साथ प्राइवेट डिनर करेंगे। ये पहला मौका होगा जब प्रधानमंत्री मोदी यूक्रेन जंग के बाद रूस का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे 2019 में रूस गए थे। मोदी और व्लादिमिर पुतिन की आखिरी मुलाकात 2022 में उज्बेकिस्तान की राजधानी समरकंद में SCO समिट के दौरान हुई थी। पुतिन 2023 में भारत में हुए जी-20 सम्मेलन के लिए नहीं आए थे।