मोर्ने मोर्कल टीम इंडिया के बॉलिंग कोच बने:1 सितंबर को जॉइन करेंगे; BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने कन्फर्म किया

पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज मोर्ने मोर्कल भारतीय क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। वे 1 सितंबर को टीम के साथ जुड़ेंगे। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज ने जय शाह के हवाले से लिखा कि मोर्कल को भारतीय कोच बनाया गया है। 39 साल के पूर्व साउथ अफ्रीकी गेंदबाज को बॉलिंग कोच बनाने की बातें पहले से चल रही थीं। बताया जा रहा है कि भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर मोर्कल को बॉलिंग कोच बनाने की मांग की थी। दोनों IPL फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ काम कर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज पहला असाइनमेंट
मोर्ने मोर्कल का पहला असाइनमेंट बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी। 19 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में 2 टेस्ट और 3 टी-20 मैच खेले जाएंगे। मोर्कल का इंटरनेशनल करियर
मोर्ने मोर्कल ने 2006 से 2018 के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 86 टेस्ट, 117 वनडे और 44 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। पाकिस्तान के बॉलिंग कोच रह चुके हैं मोर्कल
मोर्केल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बॉलिंग कोच रह चुके हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान टीम के बॉलिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया था। मोर्केल पिछले साल जून में छह महीने के कॉन्ट्रैक्ट पर पाकिस्तानी टीम से जुड़े थे और कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।