इजराइल ने यमन में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर शनिवार (19 जुलाई) को एयरस्ट्राइक किया। न्यूज एजेंसी एजेंस फ्रांस-प्रेसे (AFP) ने बताया कि इजराइल ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदैदा पोर्ट को निशाना बनाया है। यमन के न्यूज चैनल अलमसीरा टीवी ने बताया कि हमले के बाद एक फ्यूल डिपो में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें धुएं का गुबार उठते देखा गया है। इजराइली हमले में कई लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। हालांकि, अब तक इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इजराइल ने कहा- यह तेल अवीव पर ड्रोन हमला का जवाब
इजराइली सेना ने भी यमन पर हमले की पुष्टि की है। इजराइल ने बताया कि उसके युद्धक विमानों ने हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इजराइल प्रवक्ता डैनियल हैगारी ने कहा कि ये हमले शुक्रवार (19 जुलाई) को तेल अवीव पर हूती विद्रोहियों के ड्रोन हमले के जवाब में थे। तेल अवीव पर ड्रोन हमले में एक 50 साल के इजराइली की मौत हो गई थी। पिछले साल अक्टूबर से हूती विद्रोहियों ने इजरायल की तरफ लगभग 200 मिसाइल दागे हैं। इजराइली अधिकारियों का दावा है कि उनकी तरफ से यमन पर पहली बार हमला किया गया है। हूती सेना ने हमले का जवाब देने की कसम खाई
हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि इजराइल ने उसके नागरिक ठिकानों और एक वापर स्टेशन को भी निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि क्रूर इजराइली हमले का मकसद यमन के लोगों के दर्द को बढ़ाना और गाजा को अपना समर्थन बंद करने के लिए दबाव डालना था। हूती सेना के प्रवक्ता येह्या साड़ी ने हमले का जवाब देने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि हूती इजराइल पर हमला करने में संकोच नहीं करेंगे। साड़ी ने कहा कि तेल अवीव अभी भी सुरक्षित नहीं है।हमने दुश्मन के साथ लंबे युद्ध के लिए तैयारी की है।