इजराइल ने यमन में हूती विद्रोहियों के कई ठिकानों पर शनिवार (19 जुलाई) को एयरस्ट्राइक किया। न्यूज एजेंसी एजेंस फ्रांस-प्रेसे (AFP) ने बताया कि इजराइल ने हूती विद्रोहियों के कब्जे वाले होदैदा पोर्ट को निशाना बनाया है। यमन के न्यूज चैनल अलमसीरा टीवी ने बताया कि हमले के बाद एक फ्यूल डिपो में भीषण आग लग गई। सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो सामने आए हैं, जिसमें धुएं का गुबार उठते देखा गया है। इजराइली हमले में कई लोगों की मौत और घायल होने की आशंका है। हालांकि, अब तक इससे जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इजराइली ने तेल अवीव पर हमले के जवाब में यमन पर यह हमला किया है। हूती विद्रोहियों ने शुक्रवार (19 जुलाई) को इजराइली शहर तेल अवीव पर ड्रोन हमला किया था। इसमें एक 50 साल के इजराइली की मौत हो गई थी। इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने यमन पर हमले के बाद कहा, ‘इजराइली नागरिकों के खून की कीमत होती है और अगर इजराइलियों पर हमला हुआ, तो परिणाम लेबनान और गाजा के समान होगा। गैलेंट ने कहा, ‘होदैदा में जो आग इस समय जल रही है, वह पूरे मध्य पूर्व में देखी जा रही है और इसका महत्व साफ है।’ हूती सेना प्रवक्ता ने हमले का जवाब देने की कसम खाई
हूती प्रवक्ता मोहम्मद अब्दुस्सलाम ने कहा कि इजराइल ने उसके नागरिक ठिकानों और एक वापर स्टेशन को भी निशाना बनाया है। उन्होंने कहा कि क्रूर इजराइली हमले का मकसद यमन के लोगों के दर्द को बढ़ाना और गाजा को अपना समर्थन बंद करने के लिए दबाव डालना था। हूती सेना के प्रवक्ता येह्या साड़ी ने हमले का जवाब देने की कसम खाई है। उन्होंने कहा कि हूती इजराइल पर हमला करने में संकोच नहीं करेंगे। साड़ी ने कहा कि तेल अवीव अभी भी सुरक्षित नहीं है।हमने दुश्मन के साथ लंबे युद्ध के लिए तैयारी की है। इजराइल ने कहा- यह तेल अवीव पर ड्रोन हमला का जवाब
इजराइली सेना ने भी यमन पर हमले की पुष्टि की है। इजराइल ने बताया कि उसके युद्धक विमानों ने हूती विद्रोहियों के सैन्य ठिकानों पर हमला किया है। इजराइल प्रवक्ता डैनियल हैगारी ने कहा कि ये हमले शुक्रवार (19 जुलाई) को तेल अवीव पर ड्रोन अटैक और पिछले साल अक्टूबर से अब तक इजराइल की तरफ दागे लगभग 200 मिसाइल का बदला है। इजराइली अधिकारियों का दावा है कि उनकी तरफ से यमन पर पहली बार हमला किया गया है। इजराइली अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने होदैदा को इसलिए निशाना बनाया क्योंकि यह ईरानी हथियारों के यमन पहुंचने का मुख्य रास्था है। इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि उनका लक्ष्य ऐसे इन्फ्रास्ट्रक्चर थे जिसका इस्तेमाल आतंकवादी गतिविधि के लिए भी किया जा रहा था।