यूएस में कोरोना से मरने वालो की संख्या 1.95 लाख के पार बावजूद 182 अंक ऊपर खुला डाउ जोंस, दुनिया के ज्यादातर प्रमुख बाजारों में भी बढ़त

गुरुवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ खुले। डाउ जोंस 0.65 फीसदी की बढ़त के साथ 182 अंक ऊपर खुला। नैस्डैक 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 131 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 20 अंक ऊपर खुला। बाजार खुलते समय डाउ जोंस 28123, नैस्डैक 11527 और एसएंडपी 3419 अंक पर कारोबार कर रहे थे।
गुरुवार को दुनियाभर के ज्यादातर प्रमुख बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में गिरावट रही। जापान का निक्केई 202 अंक, भारत का निफ्टी 171 अंक और कोरिया का कोस्पी में 20 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। जबकि चीन का शंघाई कम्पोसिट 19 अंक और हॉन्गकॉन्ग का हैंग सैंग 155 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं इस समय यूके का FTSE और फ्रांस का CAC को छोड़कर मैक्सिको का IPC, रूस का MICEX, जर्मनी का DAX सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

वहीं इस समय यूके का FTSE और फ्रांस का CAC को छोड़कर मैक्सिको का IPC, रूस का MICEX, जर्मनी का DAX सभी बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।

बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था अमेरिकी बाजार
बुधवार को डाउ जोंस 1.60 फीसदी यानी 439 अंक की बढ़त के साथ 27940 अंक पर बंद हुआ था। नैस्डैक 2.96 फीसदी यानी 327 अंक की बढ़त के साथ 11395 अंक पर और एसएंडपी 2.01 फीसदी यानी 67 अंक की बढ़त के साथ 3398 अंक पर बंद हुआ था।

अमेरिका: 65.50 लाख के पार हुआ कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

worldometers वेबसाइट के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिका में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 65 लाख 50 हजार 984 पर पहुंच गया। देश में अब तक 1 लाख 95 हजार 259 मौतें हो चुकी हैं जबकि 38 लाख 46 हजार 717 लोग ठीक हो चुके हैं। दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 80 लाख 77 हजार 070 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 2 करोड़ 01 लाख 47 हजार 196 मरीज ठीक हो चुके हैं। 9 लाख 08 हजार 890 लोगों की मौत हो चुकी है।

महामारी के बीच अमेरिका में लोग मास्क पहनकर घूमते नजर आए। देश में 65.50 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका : ट्रम्प ने महामारी की सच छिपाया
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव नवंबर में होने हैं। इसके पहले एक किताब ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की परेशानी बढ़ा दी है। खोजी पत्रकार बॉब वुडवार्ड की किताब ‘रेज’ में दावा किया गया है कि लोगों में कोरोनावायरस का डर न फैले इसलिए ट्रम्प ने इसके खतरे को नजरअंदाज किया। किताब के मुताबिक, ट्रम्प ने महामारी का असर कम दिखाने के लिए देश को सच नहीं बताया। वे जानते थे कि महामारी का असर देश की अर्थव्यस्था पर सबसे ज्यादा होगा और इससे लोगों में नाराजगी फैलेगी। वुडवार्ड से ट्रम्प की बातचीत का ऑडियो टेप भी सामने आया है।

बढ़त के साथ बंद हुआ भारतीय बाजार
गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 646.40 अंक ऊपर 38,840.32 पर और निफ्टी 171 अंक बढ़त के साथ 11,449 पर बंद हुआ। आज मेटल के अलावा सभी इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। मेटल इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट रही। इससे पहले सुबह बीएसई 322.96 अंक ऊपर 38,516.88 पर और निफ्टी 85.3 अंक ऊपर 11,363.30 पर खुला था।
शेयर बाजार में तेजी के साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज 200 अरब डॉलर के स्तर पार पहुंच गई। कंपनी का मार्केट कैप 15.25 लाख करोड़ रुपए हो गया है। इसमें रिलायंस का 14.67 लाख करोड़ रुपए और रिलायंस के पार्शियल शेयरों का 58 हजार करोड़ रुपए शामिल है। स्टॉक 7.29 फीसदी की बढ़त के साथ 2319 पर बंद हुआ। कंपनी का शेयर मार्च 2020 के 868 स्तर से करीब 2.5 गुना ऊपर पहुंच गई है।
इससे पहले बुधवार को बीएसई 376.79 अंक नीचे 37,988.56 पर और निफ्टी 98.75 अंक गिरकर 11,218.60 पर खुला था। कारोबार के अंत में बीएसई 171.43 अंक नीचे 38,193.92 पर और निफ्टी 39.35 अंक नीचे 11,278.00 पर बंद हुआ था।

बुधवार को बीएसई 171.43 अंक नीचे 38,193.92 पर और निफ्टी 39.35 अंक नीचे 11,278.00 पर बंद हुआ था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

नैस्डैक 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 131 अंक ऊपर और एसएंडपी 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 20 अंक ऊपर खुला।