उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 20 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. अयोध्या में 2 दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन: 21 से 22 मार्च तक अयोध्या में दो दिवसीय साहित्य व कला महोत्सव का आयोजन होगा। राष्ट्रीय 2. नौसैनिक अभ्यास वरुण- 2025: 19 से 22 मार्च, 2025 तक भारत और फ्रांस का द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास वरुण – 2025 का आयोजन हो रहा है। 3. बिल्ड भारत एक्सपो – 2025: 19 से 21 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में बिल्ड भारत एक्सपो-2025 का आयोजन किया जा रहा है। 4. नई दिल्ली में ‘भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण’ सम्मेलन का आयोजन: 19 से 22 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘भारत 2047: जलवायु-लचीला भविष्य निर्माण’ विषय पर एक सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। 5. नई दिल्ली में ‘भारत नवाचार शिखर सम्मेलन – टीबी उन्मूलन के लिए अग्रणी समाधान’ का आयोजन: 18 से 19 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में भारत नवाचार शिखर सम्मेलन – टीबी उन्मूलन के लिए अग्रणी समाधान’’ शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। अंतर्राष्ट्रीय 6. अंतरिक्ष से लौटीं सुनीता विलियम्स: 19 मार्च, 2025 को भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से करीब 9 महीने बाद धरती पर वापस लौट आईं। 7. नई दिल्ली में भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित: 18 मार्च, 2025 को वाणिज्य भवन, नई दिल्ली में भारत-मलेशिया राज्य मंत्री स्तरीय द्विपक्षीय बैठक आयोजित हुई। 8. नई दिल्ली में भारत-नीदरलैंड रक्षा मंत्रियों की बैठक आयोजित: 18 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में भारत तथा नीदरलैंड के रक्षा मंत्रियों की बैठक हुई। विविध 9. विश्व गौरैया दिवस 2025: प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को विश्व गौरैया दिवस मनाया जाता है। 20 मार्च का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें…
यूपी करेंट अफेयर्स – 19 मार्च: ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट स्कूल की शुरुआत, रायसीना डायलॉग 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 19 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…
यूपी करेंट अफेयर्स – 19 मार्च: ग्रेटर नोएडा में दिव्यांगों के लिए स्मार्ट स्कूल की शुरुआत, रायसीना डायलॉग 2025 का आयोजन उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 19 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…