उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 7 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स- 1. प्रो. आर के मित्तल बने BBAU के नए कुलपति: 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रो. आरके मित्तल को लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (BBAU) का नया कुलपति नियुक्त किया। राष्ट्रीय 2. साहित्य महोत्सव – 2025 की शुरुआत हुई: 7 मार्च से 12 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली में वार्षिक साहित्य महोत्सव यानी ‘फेस्टिवल ऑफ लेटर्स 2025’ आयोजित किया जाएगा। 3. नई दिल्ली में राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन: 5 से 11 मार्च, 2025 तक नई दिल्ली स्थित डॉ. अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय केंद्र में राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 4. राष्ट्रपति ने किया विविधता का अमृत महोत्सव-2025 का उद्घाटन: 5 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ‘विविधता का अमृत महोत्सव-2025’ का उद्घाटन किया। 5. जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति की 48वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित: 6 मार्च को नई दिल्ली में जापान-भारत व्यापार सहयोग समिति की 48वीं संयुक्त बैठक आयोजित की गई। 6. डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी RBI के कार्यकारी निदेशक नियुक्त: 5 मार्च को भारतीय रिजर्व बैंक ने डॉ. अजीत रत्नाकर जोशी को नया कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। 7. नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की: 5 मार्च को नीति आयोग ने फ्रंटियर टेक हब बनाने की घोषणा की। 8. अजय भादू सरकारी ई-मार्केटप्लेस (GeM) के नए CEO नियुक्त: 5 मार्च को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने अजय भादू को ई-मार्केटप्लेस (GeM) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी CEO नियुक्त किया है। अंतर्राष्ट्रीय 9. विदेश मंत्री एस. जयशंकर का ब्रिटेन और आयरलैंड दौरा: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 4 से 9 मार्च, 2025 तक 6 दिवसीय ब्रिटेन और आयरलैंड के आधिकारिक दौरे पर हैं। 10. गुजरात में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन: 5 से 6 मार्च तक गुजरात के गांधीनगर स्थित गिफ्ट सिटी में ऑस्ट्रेलिया-भारत खेल उत्कृष्टता फोरम का आयोजन हुआ। स्पोर्ट्स 11. नई दिल्ली में होगा खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025 का आयोजन: खेलो इंडिया पैरा गेम्स-2025 का आयोजन आगामी 20 से 27 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में होगा। 12. बांग्लादेशी क्रिकेटर मुशफिकुर रहीम ने वनडे से संन्यास की घोषणा की: 5 मार्च को बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। 7 मार्च का इतिहास: ये खबर भी पढ़ें… यूपी करेंट अफेयर्स – 6 मार्च: पद्मश्री गोदावरी सिंह का निधन, ‘सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान-2025’ की शुरुआत उत्तर प्रदेश में जल्द होने वाले RO/ARO, पटवारी और TET के सिंगल डे एग्जाम्स के लिए 6 मार्च, 2025 के करेंट अफेयर्स। पढ़ें पूरी खबर…