देश में मौसम की दोहरी मार जारी है। एक तरफ तेज गर्मी और दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर है। यूपी-बिहार में 10 अप्रैल को आंधी-तूफान के कारण 73 लोगों की मौत हो गई। इसमें 59 मौतें बिहार में और 14 मौतें यूपी में हुईं। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय में 40-50KMPH की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। तेज बारिश की भी संभावना रहेगी। उत्तराखंड के चमोली में गुरुवार को बादल फटा था। देश में भीषण गर्मी भी जारी है। ज्यादातर राज्यों में गुरुवार को दिन का पारा 35°C के पार रहा। राजस्थान के बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.3°C रहा। आज भी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पारा 35°C पार रहेगा। राजस्थान-गुजरात में 40-43°C तक जा सकता है। दिल्ली में भी पारा 40°C के करीब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान के जैसलमेर-बाड़मेर, गुजरात के सौराष्ट्र-कच्छ, पश्चिमी यूपी, हरियाणा, पंजाब, पूरे दिल्ली-एनसीआर में लू चलेगी। एमपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। दक्षिणी राज्यों में लू का ऑरेंज अलर्ट है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… अगले दो दिन के मौसम का हाल… 12 अप्रैल 13 अप्रैल राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम में बदलाव आया। राजस्थान में तेज धूलभरी आंधी और बारिश से तापमान में कमी आई है। राजस्थान के 15 शहरों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। सबसे ज्यादा बाड़मेर में 44.3 डिग्री रहा है। गुजरात के 4 शहरों में पारा 42 डिग्री के पार रहा। अहमदाबाद में 43.3, अमरेली में 42.8, गांधीनगर में 43.2 और राजकोट में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली में गुरुवार शाम को दिल्ली समेत एनसीआर में धूल भरी आंधी चली। रोहिणी में हल्की बूंदाबांदी के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली। अप्रैल में तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रहने की आशंका मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल अप्रैल से जून तक तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री ज्यादा रह सकता है। राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, और उत्तर भारत में लू के दिन 10-11 तक जा सकते हैं, जो सामान्य से दोगुने हैं। जम्मू-कश्मीर के मैदानी इलाकों जैसे जम्मू में तापमान 35-38°C तक जा सकता है। जो अप्रैल के लिए सामान्य से ज्यादा है। पहाड़ी क्षेत्रों (श्रीनगर, गुलमर्ग) में 20-25°C के आसपास रहेगा। यहां 10-15 अप्रैल के बीच हल्की लू की स्थिति रह सकती है। हिमाचल प्रदेश के शिमला मनाली जैसे ऊंचे इलाकों में पारा 20-28°C रहेगा, लेकिन मैदानी हिस्सों (ऊना, बिलासपुर) में 35-40°C तक चढ़ सकता है। अप्रैल की शुरुआत से ही यहां तापमान सामान्य से 2-3°C ऊपर चल रहा है। 11 अप्रैल तक यहां लू का येलो अलर्ट है। उत्तराखंड के देहरादून-हरिद्वार जैसे निचले इलाकों में 35-39°C तक गर्मी होगी। नैनीताल, मसूरी जैसे पहाड़ी इलाकों में 25-30°C तक रहेगा, जो सामान्य से थोड़ा ज्यादा है। इन जिलों में 12 अप्रैल तक लू की स्थिति बनी रहेगी। अब राज्यों के मौसम का हाल… राजस्थान के 20 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट:50Km स्पीड से हवा चल सकती है राजस्थान में आंधी-बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। राज्य के अधिकांश शहरों के तापमान में 1 से लेकर 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई। इसके कारण कल कुछ शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। 50KM की स्पीड तक धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बारिश, बूंदाबांदी भी हो सकती है। कुल 20 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। पूरी खबर पढ़ें एमपी में 3 दिन लू- तेज गर्मी से राहत:भोपाल-उज्जैन समेत 42 जिलों में बारिश- ओले का अलर्ट मध्यप्रदेश में अगले 3 दिन तक तेज गर्मी और लू से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत 42 जिलों में बारिश होने, तेज आंधी चलने या ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम बदलने से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट भी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… छत्तीसगढ़- रायपुर-दुर्ग समेत 12 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ पड़ेगी बौछारें छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम बदल गया है। रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से बादल छाए हैं। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कुछ जगहों पर अंधड़ चलने और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं आज 12 जिलों रायपुर, दुर्ग, कोरबा, महासमुंद, बेमेतरा, जांजगीर, बलौदाबाजार, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, कोंडागांव और बीजापुर में बूंदाबांदी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में 48 घंटे 59 मौतें: 12 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट बिहार में आज और कल यानी 12 अप्रैल तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। 10 जिलों में भारी बारिश के साथ आसमानी बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, बीते 48 घंटों में आंधी-बारिश और ठनका गिरने से बिहार में 56 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 22 मौतें गुरुवार को नालंदा में हुईं। इनमें भी सबसे ज्यादा बच्चे शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब के बारिश का यलो अलर्ट: 40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पटियाला में ओलावृष्टि संभावित पंजाब में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। गुरुवार अलर्ट के बाद भी बारिश देखने को नहीं मिली। वहीं, आज भी राज्यभर में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। पटियाला जिले में ओलावृष्टि की संभावनाएं भी जताई गई हैं। इसके बावजूद राज्य के तापमान में बढ़ौतरी जारी है। बीते 24 घंटों में तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा में आज भी बारिश और आंधी:छाए रहेंगे बादल, अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट गुरुवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश हुई और तेज हवाएं, आंधी भी चली। आज यानि शुक्रवार को भी इसका देखने को मिलेगा। दिनभर में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। पिछले 3-4 दिनों से पूर्वी हवाएं चल रही हैं, लेकिन तापमान लगातार बढ़ रहा था। पूरी खबर पढ़ें… हिमाचल में आज बारिश के आसार:2 जिलों में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट; ऊना का तापमान 38.2 डिग्री पहुंचा हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज बारिश के आसार हैं। खासकर कांगड़ा और कुल्लू जिला में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस सीजन में पहली बार ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी दी गई है। चंबा, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमौर और लाहौल स्पीति जिलों में ओलावृष्टि और आसमानी बिजली को लेकर यलो अलर्ट दिया गया है। पूरी खबर पढ़ें…