रविवार, 8 सितंबर को मेष राशि के लोग अपनी चिंताएं किसी व्यक्ति के साथ शेयर करेंगे तो नकारात्मकता दूर हो सकती है। कर्क राशि के लोगों के निर्णय सफल हो सकते हैं। कन्या राशि के लोगों के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – NINE OF SWORDS भविष्य से जुड़ी चिंता है तो अपनी बातों को किसी व्यक्ति के सामने प्रकट करने की कोशिश करें। विचारों में बढ़ रही नकारात्मकता के कारण काम में मन नहीं लगेगा। किसी भी समस्या का समाधान तुरंत प्राप्त नहीं होने वाला है। वर्तमान बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। जितना अधिक आप काम पर फोकस रखेंगे, उतनी आसानी से बातों को सुलझाना संभव होगा। करियर : काम में आ रही रुकावट दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी। लव : रिलेशनशिप को देखने का नजरिया बदलना होगा। हेल्थ : सिर दर्द और सेहत से जुड़ी हर एक समस्या चिंता बढ़ाएगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 1 वृषभ – KNIGHT OF PENTACLES अपने अवसरों का सही इस्तेमाल करें। बढ़ रही बेचैनी के कारण गलत बातों पर ध्यान जाएगा। जब तक आप इच्छा शक्ति को मजबूत बनाकर परिस्थिति का सामना नहीं करेंगे, तब तक सफलता प्राप्त नहीं होगी। किसी भी व्यक्ति पर निर्भरता न बने, इस बात का ध्यान रखें। करियर : काम से संबंधित रुकावटों के कारण आपको अपनी काबिलियत के बारे में जागरुकता महसूस होगी, आत्म विश्वास बढ़ेगा। लव : पार्टनर के लिए जो गलत विचार थे, वह दूर होंगे। हेल्थ : एसिडिटी के कारण बढ़ रही तकलीफ दूर होगी। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 4 मिथुन – TWO OF SWORDS वर्तमान काम को नजरअंदाज न करें, साथ ही दूरदृष्टि रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। परिवार का साथ महत्वपूर्ण होगा, लेकिन आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रयत्न करने होंगे। बढ़ रही दुविधा के कारण तकलीफ हो सकती है। किसी भी समस्या का समाधान प्रयत्नों से ही प्राप्त मिल सकता है। इसलिए आलस और उदासीनता से दूर रहें। करियर : काम से संबंधित नकारात्मकता दूर करने के लिए प्रयत्न करते रहें। लव : रिलेशनशिप को महत्व दें, लेकिन अन्य बातें नजरअंदाज न करें। हेल्थ : अपच हो सकता है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 कर्क – THE HIGH PRIESTESS सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों पर ध्यान देते हुए जरूरी निर्णय लेने में सफल साबित होंगे। अनेक कामों की गति धीमी हो सकती है, जो आपके लिए चिंता का कारण बन सकती है। आपको परिस्थिति से हार न मानते हुए प्रयत्न करने होंगे। वर्तमान की स्थिति भले ही आपकी मर्जी के अनुसार न हो, लेकिन आप अपनी काबिलियत के जरिए अनेक बातों को अपने पक्ष में कर लेंगे। करियर : हर एक अवसर से बड़ा लाभ हो सकता है। काम पर ध्यान देते रहें। लव : रिलेशनशिप से जुड़ी नकारात्मकता और निराशा दूर होने से पार्टनर की जरूरतों पर ध्यान दिया जाएगा। हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए डॉक्टर से उपचार लें और जीवन शैली में बदलाव करना जरूरी है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 2 सिंह – WHEEL OF FORTUNE व्यक्तिगत जीवन में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से दुविधा बढ़ेगी। किसी एक काम का चुनाव करके हुए उसे पूरा करने की कोशिश करनी होगी। हर प्रकार के प्रलोभन से दूर रहें, तय उद्देश्य को हासिल करने पर ध्यान देते रंहे। मेहनत के अनुसार तुरंत फल मिल सकता है। करियर : काम की जगह बढ़ोतरी मिल सकती है, काम में सफलता मिलेगी। लव : पार्टनर के साथ जो विवाद है, वह और न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें। हेल्थ : लो बीपी या शरीर में खून की कमी हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 कन्या – KNIGHT OF CUPS अपने काम पूरा करने के लिए संयम रखना होगा। दस्तावेजों से जुड़ी बातों के कारण काम की गति धीमी होगी, लेकिन काम पूरा वक्त पर हो सकता है। आपकी चिंताएं जल्द ही दूर होंगी और अपेक्षा के अनुसार बड़े बदलाव आएंगे। करियर : काम से जुड़ी बातों पर ध्यान देते रहें, गलती होने से नुकसान हो सकता है। लव : अविवाहितों को विवाह का प्रपोजल मिल सकता है। हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव नजरअंदाज न करें। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 तुला -THREE OF CUPS मौज-मस्ती के साथ काम पर ध्यान देना होगा। खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, जिन पर नियंत्रण करना कठिन लगेगा। जीवन शैली में बदलाव करने के लिए अपनी नकारात्मक बातें दूर करें। आपके लिए डिसिप्लिन आवश्यक है, ये बात समझ आएगी। इस कारण काम और जिम्मेदारियां बढ़ती नजर आएंगी। करियर : कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वालों को महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है। लव : परिवार और वैवाहिक जीवन से संबंधित नकारात्मकता दूर होगी। एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने से आनंद मिलेगा। हेल्थ : शरीर की गर्मी बढ़ने से तकलीफ हो सकती है। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 9 वृश्चिक – QUEEN OF WANDS दूसरों की नकारात्मकता का असर आपके स्वभाव पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। करीबी लोगों को मदद करनी पड़ सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार ही मदद करें। पैसों से संबंधित लेन-देन के कारण नुकसान होने की संभावना है। जब तक किसी भी बात में विचार स्पष्ट नहीं होते हैं, तब तक जरूरी निर्णय न लें। करियर : काम की जगह जो जिम्मेदारी मिली है, उससे व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा। लव : रिलेशनशिप पर ध्यान दें। हेल्थ : सेहत को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 8 धनु – QUEEN OF PENTACLES व्यर्थ बातों से ध्यान हटाकर केवल अपने उद्देश्य पर फोकस बढ़ाना होगा। काम में जटिलता बढ़ती नजर आ रही है। जब तक लोगों के विचार और इरादे समझ नहीं आते, तब तक किसी भी प्रकार की मदद करने से बचें। व्यक्तिगत दायरा बनाए रखें। करियर : काम से संबंधित हुई रुकावटों के कारण चिंता होगी। अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाएं। लव : वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्या का समाधान परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके होगा। हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए व्यायाम को जीवन शैली का अंग बनाना जरूरी है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 5 मकर – EIGHT OF CUPS अध्यात्मिक बातों पर ध्यान देने से निराशा दूर होगी। आप काम से अधिक व्यर्थ बातों पर वक्त बर्बाद हो सकता है। इसलिए सतर्कता रखनी होगी। किसी नई बात को सीखते समय वक्त का सही इस्तेमाल करना होगा। जरूरी काम पूरा हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को पुराने व्यापार के साथ कमाने का एक और मार्ग प्राप्त हो सकता है। लव : पार्टनर की गलतियों को माफ करना सीखें। हेल्थ : सेहत से जुड़ी बातों को गंभीरता से लेना होगा। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 कुंभ – DEATH जो अवसर प्राप्त हुए हैं, उनके लिए सकारात्मक रहें। अपेक्षित लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। स्वभाव में बढ़ रही नकारात्मकता और चिड़चिड़ापन दूर करें। निराशा से कार्यक्षमता कम हो सकती है। आज जो बातें आसान लगती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और आगे बढ़ें। करियर : जो बातें कठिन हैं, उन्हें दिन की शुरुआत में पूरा करना होगा। लव : पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत न होने से उनकी अपेक्षाओं को समझना कठिन लगेगा। हेल्थ : बच्चों की सेहत बिगड़ने की संभावना है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 9 मीन – ACE OF CUPS किसी से कोई अपेक्षा न रखते हुए केवल अपने प्रयत्नों पर भरोसा करें, सतर्कता रखें। लोग आपका विरोध करेंगे। अपने अनुभवों से कठिनाइयों को दूर कर पाएंगे। जीवन में सुधार होगा। करियर : काम की गति तेज करना चाहते हैं तो शांति बनाए रखें, जल्दबाजी न करें। लव : विवादों से बचेंगे तो आपसी संबंधों में सुधार आएगा। हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 2