रविवार का टैरो राशिफल:कर्क, तुला और धनु राशि के लोग बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें, सिंह राशि के लोग चिंताओं से बचें

रविवार, 15 सितंबर को मेष राशि के लोगों को अपनी आदतों में बदलाव करना पड़ सकता है। कर्क राशि के लोग बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार जरूर करें। तुला और धनु राशि के लोग बार-बार अपने निर्णय में बदलाव न करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – THREE OF WANDS अनेक बातों में इंतजार करना पड़ेगा, जो आपको बेचैन कर सकता है। चाह कर भी कुछ आदतों में बदलाव करना कठिन महसूस होगा। परिवार से संबंधित नाराजगी दूर होगी। अपेक्षा के अनुसार रिश्तों में सुधार होना फिलहाल संभव नहीं है। वर्तमान स्थिति में हर एक काम की गति धीमी रहेगी। आराम करने की कोशिश करेंगे। करियर : काम से संबंधित तनाव रहेगा। बड़ी समस्या न होने के बाद भी काम अपेक्षा के अनुसार पूरा होने में कठिनाई होगी। लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता परिवार के लोगों के कारण हो सकती है। हेल्थ : सिर दर्द की परेशानी गलत खान-पान और एसिडिटी के कारण होगी। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 1 वृषभ – FIVE OF PENTACLES पैसों के कारण कई काम अटके नजर आएंगे। समस्या का समाधान कड़ी मेहनत से ही होगा। अपने आपको निराश न बनाकर सकारात्मक बनाने की कोशिश करें। कठिन समय में आपको करीबी लोगों से साथ प्राप्त होगा। किसी व्यक्ति से सहायता प्राप्त हो सकती है। इसलिए अकेलेपन को खुद पर हावी न होने दें। करियर : काम की गति तेज करने की कोशिश में गलतियां हो सकती हैं, जिससे नुकसान होगा। लव : रिलेशनशिप से संबंधित पार्टनर की बढ़ती नाराजगी को समझने की कोशिश है। हेल्थ : पेट दर्द और त्वचा से संबंधित तकलीफ होने की संभावना है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 4 मिथुन – PAGE OF CUPS अपनी भावनाओं पर नियंत्रण करते हुए निर्णय लेने की आवश्यकता है। अचानक आ रहे बदलावों को समझना कठिन लगेगा। खुद को शांत रखते हुए जरूरी बातों चुनाव करें। दूसरों लोगों से किसी भी प्रकार का मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होगा। अपने अनुभव के जरिए सही निर्णय ले पाएंगे। खुद पर भरोसा रखें। करियर : काम से संबंधित जो जिम्मेदारी आप निभा सकते हैं। केवल उस पर ही ध्यान दें। लव : रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव आ सकता है। इस कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ेगा। हेल्थ : कंधे में जकड़न होगी। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 3 कर्क – KNIGHT OF WANDS बड़े निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करने की जरूरत है। यदि आप मानसिक रूप से तैयार नहीं हैं तो खुद को थोड़ा और वक्त दें। पैसों के कारण अटके हुए कामों को गति प्राप्त होगी। काम से जुड़ी स्किल्स में आप पारंगत होंगे, इस कारण बड़ी प्रगति मिल सकती है। नए अनुभव के लिए खुद को तैयार करें। जीवन सकारात्मक बनता नजर आ रहा है। करियर : लोगों से आलोचना मिलने के बाद भी अपने निर्णय पर टिके रहने की कोशिश करें। आपके काम का चुनाव आपको प्रगति और प्रसिद्धि देगा। लव : रिलेशनशिप ठीक रहेगा। हेल्थ : सेहत में सुधार आ रहा है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2 सिंह – SEVEN OF PENTACLES पुरानी बातों की चिंता न करते हुए वर्तमान समस्या पर ध्यान देना होगा। मन में बढ़ रहे डर के कारण कोई भी काम को करना कठिन लगेगा। वक्त के अनुसार काम पूरा होगा। फिर भी असफलता का डर होने से बड़े निर्णय नहीं ले पाएंगे। आपकी मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा। करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को सूचनाओं के अनुसार काम पूरा करना होगा। लव : परिवार और पार्टनर की भावनात्मक जरूरतों को समझने की आवश्यकता है। हेल्थ : सेहत से संबंधित उतार-चढ़ाव बनी रहेगी। डॉक्टर से तुरंत उपचार लेना होगा। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 कन्या – THE EMPEROR कठिन कामों को पूरा करने के लिए परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का साथ और मार्गदर्शन मिलेगा। खुद को अकेला न समझें। मदद का सही उपयोग करके परिस्थिति को अपने पक्ष में करने के लिए प्रयत्न करें। पुराने अनुभव तनाव बढ़ाएंगे। लोगों की गलतियों को माफ करके करीबी रिश्तों को सुधारने की आवश्यकता है। करियर : नौकरी पेशा लोगों को काम से संबंधित नाराजगी महसूस हो सकती है। लव : व्यक्तिगत जीवन से जुड़ा निर्णय लेते समय पार्टनर से राय जरूर लें। हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 5 तुला – SEVEN OF CUPS नई बातों को अपनाते समय परिस्थिति के हर एक पहलू पर ध्यान देने की आवश्यकता है। चंचलता और बेचैनी के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है। आपको अपनी मेहनत के जरिए ही परिस्थिति में बदलाव करना होगा। किसी भी व्यक्ति की बातों में आकर पैसों से संबंधित गलत निर्णय न लें। करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को नए काम से अधिक पुराने काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लव : परिवार और पार्टनर से छिपाई बातें सामने आने से विवाद हो सकता है। हेल्थ : आंखों की जलन तकलीफ का कारण होगी। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 6 वृश्चिक – KNIGHT OF PENTACLES अपने अनुभव और स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए काम और पारिवारिक समस्याओं को सुलझाना आपके लिए संभव होगा। फिलहाल किसी भी व्यक्ति से प्रशंसा न मिलने से थोड़ी उदासीनता रहेगी। काम का श्रेय भले ही प्राप्त न हो, लेकिन आपको अपना कर्तव्य पूरा करने पर ध्यान देना होगा। आपके स्वभाव में आ रहा बदलाव के जरिए ही अन्य लोगों के मन में आपकी छवि बदलेगी। करियर : युवाओं को सही कार्य क्षेत्र का चुनाव करने में वक्त लगेगा। लव : अपेक्षित व्यक्ति से लव प्रपोजल मिल सकता है। हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या ठीक होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 8 धनु – THE CHARIOT बार-बार निर्णय में बदलाव होने से मानसिक तकलीफ बढ़ेगी। कुछ लोगों के साथ समझौता करना पड़ेगा। दूसरों के स्वभाव और निर्णय पर नियंत्रण करने की कोशिश में विवाद हो सकता है। खुद में भी जरूरी बदलाव करने की आवश्यकता है। करियर : विदेश में काम करने वाले लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसी के जरिए ही पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। लव : पार्टनर के साथ बातचीत न होने से कोई निर्णय लेने में वक्त लगेगा। हेल्थ : सर्दी और कफ के कारण तकलीफ होगी। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 9 मकर – NINE OF CUPS अपने काम में पारंगत होने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है। वर्तमान स्थिति अनेक कामों के कारण जटिल बनती नजर आएगी। इसलिए हर एक काम को थोड़ी देर रोककर सोच-विचार करके आगे बढ़ें। किसी एक काम का चुनाव करते हुए उसे पूरा करें। करियर : दूसरों के दबाव के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है। लव : परिवार और पार्टनर से किसी बात को लेकर विरोध प्राप्त हो सकता है। हेल्थ : वजन में आ रहे बदलाव सेहत के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 3 कुंभ – ACE OF WANDS नए स्रोत मिलने के बाद भी पुरानी बातों में अटके रहने से आप वक्त और महत्वपूर्ण मदद जाया कर रहे हैं। जिन लोगों के कारण मानसिक उदासीनता और नकारात्मकता है, ऐसे लोगों के साथ दूरियां बनाए रखें। जीवन के अनेक पहलुओं पर नियंत्रण करना आपके लिए संभव हो सकता है। अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वर्तमान में बदलाव करने की कोशिश करें। करियर : जिस प्रकार के आपके विचार हैं, वैसे ही कार्य क्षमता और ऊर्जा बनी रहेगी। लव : रिलेशनशिप से संबंधित दिक्कत दूर होगी। पार्टनर के साथ संबंध सुधरते नजर आएंगे। हेल्थ : शरीर में कोई इंफेक्शन हो सकता है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 9 मीन – TWO OF PENTACLES गलत बातों में सुधार करने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। अनेक प्रकार के उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। अधिकतर बातों में आपको स्पष्टता महसूस होने से निर्णय लेना आसान होगा। कुछ समस्याओं को दूर करने के लिए परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। करियर : आपका वक्त महत्वपूर्ण है। इसका इस्तेमाल केवल काम के लिए ही करें। लव – पार्टनर के लालच की वजह से आपसे गलतियां हो सकती हैं। हेल्थ : सेहत की जांच डॉक्टर से करवाएं किसी बड़ी समस्या की शुरुआत हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 5