रविवार का टैरो राशिफल:सिंह राशि के लोग समस्याओ का सामना करने के लिए तैयार रहें, कन्या राशि के लोग सही निर्णय लेने की कोशिश करें

रविवार, 27 अक्टूबर को मेष राशि के लोग अपनी कई इच्छाएं पूरी कर पाएंगे। सिंह राशि के लोग समस्याओं का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखें। कन्या राशि के लोग सही समय पर सही निर्णय लेंगे तो कई दिक्कतें दूर हो जाएंगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है… मेष – THE DEVIL अपनी कई इच्छाएं पूरी कर पाएंगे। एकाग्रता की वजह से काम अपेक्षा से कम समय में पूरा हो सकता है। टारगेट हासिल करने का जज्बा बना रहेगा। मेहनत और लगन के जरिए व्यक्तिगत समस्या को सुलझाना संभव होगा। काम की गति को बरकरार रखने की कोशिश करें। करियर : काम में आ रहे बदलाव के कारण चिंता दूर हो सकती है। लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मकता दूर होगी। हेल्थ : पेट से संबंधित दिक्कत बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 2 वृषभ – FIVE OF PENTACLES पैसों से संबंधित समस्या को नजरअंदाज न करें। पैसों का और वक्त का ठीक से उपयोग न करने से समस्या जटिल बनेगी। साथ में अपेक्षित लोगों से मदद न मिलने से नाराजगी बढ़ सकती है। लोगों को दिए वचन का पालन करना होगा। किसी भी वजह से लापरवाही न करें। करियर : काम में रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन काम पूरा भी होगा, इसलिए समस्या से न डरते हुए केवल लक्ष्य प्राप्त करने पर ध्यान देना होगा। लव : पार्टनर आप पर नाराज होने के बाद भी महत्वपूर्ण समय में साथ देंगे। हेल्थ : सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज न करें। लकी कलर : हरा लकी नंबर : 5 मिथुन – THE HANGEDMAN जिन बातों में आप भावनात्मक रूप से उलझे हैं, उनका प्रभाव जीवन से धीरे-धीरे दूर करने की करना होगा। जब तक विचारों में परिवर्तन नहीं आता है, तब तक परिस्थिति की सत्यता को समझना आपके लिए कठिन होगा। दूसरों के साथ सामंजस्य से व्यवहार करना होगा। जीवन शैली में बदलाव करने की कोशिश में तकलीफ होगी। करियर : काम से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान तुरंत प्राप्त होना कठिन होगा। प्रयत्नों के जरिए तकलीफ को दूर किया जाएगा। लव : पार्टनर की बातों का गलत मतलब न निकालते हुए उनके नजरिए को समझने की कोशिश करें। हेल्थ : बदन दर्द की परेशानी बढ़ सकती है। लकी कलर : पीला लकी नंबर : 1 कर्क – QUEEN OF CUPS वर्तमान स्थिति में दूसरों का व्यवहार आपके लिए कैसा रहेगा, ये बात स्पष्ट होगी। इस कारण कुछ मुश्किल बातों को अपनाना आपके लिए आसान हो सकता है। जो बातें भावनात्मक रूप से कमजोर बनाती हैं, उन पर ध्यान देकर अपनी सोच में सुधार करने की कोशिश करें। लोगों के साथ बदलते संबंधों की वजह से थोड़ी तकलीफ हो सकती है। करियर : काम से संबंधित बनाई गई योजना के अनुसार प्रयत्न करते रहें। काम जितना कठिन महसूस हो रहा है, उतनी आसानी से पूरा हो सकता है। लव : लोगों की बातों के कारण नकारात्मकता रहेगी, लेकिन अपने रिलेशनशिप और पार्टनर पर भरोसा रखें। हेल्थ : शरीर में पानी की मात्रा कम होने से थकान और कमजोरी हो सकती है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 4 सिंह – THE EMPEROR समस्याओं का सामना करने के लिए खुद को तैयार रखना होगा। किसी व्यक्ति को दिए उधार के कारण आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। धन का लेनदेन करते समय सतर्कता रखें और नियमों का पालन करें। परिवार के किसी व्यक्ति की नकारात्मक बातों का असर आपके आत्मविश्वास पर होगा। करियर : काम की जगह उच्च पद प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। लव : परिवार के लोग जिन बातों के लिए विरोध करते हैं, उनके बारे में फिलहाल चर्चा न करें। पार्टनर से मिल रहा साथ महत्वपूर्ण होगा। हेल्थ : दांतों से जुड़ी परेशानी बढ़ने से सेहत खराब हो सकती है। लकी कलर : गुलाबी लकी नंबर : 9 कन्या – KNIGHT OF CUPS जरूरत से अधिक भावनाओं को महत्व देने से छोटी समस्या भी बड़ा रूप ले सकती है। सही समय पर निर्णय लेना आपके लिए आवश्यक है। किसी भी काम पर अधिक समय जाया न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करना होगा। किसी भी निर्णय को अमल में लाते समय सतर्कता रखें। करियर : आज काम में कोई भी बदलाव न करें। लव : पार्टनर की वजह से जो चिंता है, वह दूर होगी। हेल्थ : सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लेना आवश्यक है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 3 तुला – FOUR OF SWORDS कठिन समय में अध्यात्मिक बातों का सहारा लेकर आत्मविश्वास बरकरार रखने की कोशिश करें। तुरंत कोई समस्या नहीं सुलझेगी, लेकिन प्रयत्नों के जरिए आपको सफलता मिल सकती है। संयम बढ़ाना जरूरी है। बेचैनी के कारण हड़बड़ी में कोई निर्णय न लिया जाए, इस बात का ध्यान रखें। करियर : काम की जगह कुछ बातों से संबंधित समझौता करना होगा। लव : पार्टनर और परिवार के लोगों का साथ प्राप्त करना आपके लिए आवश्यक है। हेल्थ : नींद से जुड़ी परेशानी बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 8 वृश्चिक – WHEEL OF FORTUNE परिस्थिति में अचानक से बड़ा बदलाव आएगा, जिसे समझने में आपको थोड़ा वक्त लग सकता है। इसे नकारात्मक नजरिए से न देखें। जो बदलाव आ रहे हैं, उनसे काम की गति तेज होगी। वर्तमान में बड़े अवसर प्राप्त करने के लिए प्रयत्न बढ़ाएं। करियर : करियर में सुधार करने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लव : पार्टनर के प्रयत्नों के जरिए रिलेशनशिप में सुधार आएगा। हेल्थ : आंखों की जलन तकलीफ दे सकती है। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7 धनु – THE TOWER लोगों से प्राप्त हो रही टिप्पणी की वजह से अपने निर्णय में बदलाव न करें। वर्तमान स्थिति जटिल होगी और अनेक काम बीच में ही रुक सकते हैं। यह परिस्थिति अचानक बदलेगी। इसलिए जो निर्णय आपने लिए हैं, उन पर टिके रहना जरूरी है। कोई व्यक्ति जानबूझकर आपका नुकसान कर सकता है। आज कोई बड़ा व्यवहार न करें। करियर : युवाओं को काम की जगह बड़ा पद प्राप्त करने के लिए जो अवसर मिल रहे हैं, उन पर ध्यान दें। लव : रिलेशनशिप से संबंधित नकारात्मकता रह सकती है। हेल्थ : लो बीपी से संबंधित की समस्या दूर होने में वक्त लगेगा। लकी कलर : नीला लकी नंबर : 4 मकर – NINE OF CUPS वर्तमान अवसरों पर ध्यान देते हुए एक समय पर एक ही काम पूरा करना जरूरी है। दिन की शुरुआत में अनेक बातें मन के विरुद्ध होती नजर आएंगी, लेकिन यदि आप संयम रखते हैं तो परिस्थिति में बदलाव आना संभव है। तुरंत किसी भी बात का अनुमान लगाकर गलतफहमी न बढ़ने दें। मित्रों के साथ के संबंध गहरे बनते नजर आएंगे। करियर : काम से संबंधित डिसिप्लिन बढ़ाकर आप खुद को प्रतिस्पर्धी से अलग साबित करेंगे। लव : रिलेशनशिप के कारण प्रसन्नता रहेगी। हेल्थ : गलत खान-पान के कारण सेहत से जुड़ी दिक्कत बढ़ने की संभावना है। लकी कलर : सफेद लकी नंबर : 6 कुंभ – KING OF CUPS विदेश में स्थित किसी व्यक्ति से मिल रही मदद के कारण जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझ रहे हैं, उनमें बदलाव करना संभव हो सकता है। करियर से संबंधित बड़ा अवसर जीवन को बदल सकता है। आपके द्वारा की गई मेहनत से जटिल बातों को सुलझाना संभव होगा। व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी बातें और रिश्तों से संबंधित नाराजगी वक्त के साथ दूर होंगी। करियर : वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। काम की जगह के हर एक व्यक्ति के पक्ष को ठीक से समझना होगा। लव : पार्टनर के साथ सौम्य व्यवहार रखें। हेल्थ : कंधे की जकड़न हो सकती है। लकी कलर : लाल लकी नंबर : 6 मीन – NINE OF PENTACLES हर एक बात से ध्यान हटाकर आपको केवल अपनी प्रगति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों की नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। अपने टारगेट से संबंधित नकारात्मकता दूर करें। प्रयत्न करना न छोड़ें। दूसरों को अपने जीवन पर नियंत्रण न बनाने दें। अपनी संगत सुधारने पर ध्यान दें। करियर : करियर से संबंधित नाराजगी दूर होगी। लव : पार्टनर की जिन बातों पर दूसरों का प्रभाव बना है, वह दूर होगा। हेल्थ : रीड की हड्डी संबंधी तकलीफ के लिए डॉक्टर से उपचार लें, व्यायाम को अपनी जीवन शैली का अंग बनाने की कोशिश करें। लकी कलर : ऑरेंज लकी नंबर : 7