रविवार, 2 अगस्त का मूलांक 2, भाग्यांक 5, दिन अंक 1, 4, मासांक 8 और चलित अंक 1, 4 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 8 के साथ परस्पर प्रबल विरोधी युति बनी हुई है। अंक 2 की अंक 1, 4 के साथ प्रबल मित्र युति और अंक 5 की अंक 1, 4 के साथ मित्र युति बनी हुई है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा रविवार, 2 अगस्त का दिन…
अंक 1- साझेदारी के काम में झटका लग सकता है। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है। पेट संबंधित स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
क्या करें- हनुमान चालीसा का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 2- काम बनने की खुशी मिल सकती है। स्टेशनरी के व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रह सकता है।
क्या करें- बृहस्पति मंत्र का जाप करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 3- निकट मित्र या परिजन से समुचित परामर्श से कार्य करें। किसी निकट के व्यक्ति का सहयोग करना पड़ सकता है। थकान की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- गणेश भगवान को चंदन का तिलक लगाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 4- सीए और सीएस के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है। हड्डी संबंधी चोट के मामले में राहत मिल सकती है। जोश की अधिकता पर काबू रखें।
क्या करें- कुत्तों को रोटी खिलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 5- शादी के मामले में प्रगति हो सकती है। सगाई हो गई है तो शादी का मुहूर्त निकल सकता है। सुस्ती रह सकती है।
क्या करें- शनिदेव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 6- बाजार की पिछली उठापटक अब लाभ दे सकती है। भोग-विलास पर खर्च कर सकते हैं। आलस्य की अधिकता रह सकती है।
क्या करें- शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- सफलता के कारण दिल खुश रह सकता है। कार्य संबंधी यात्रा आगे जाकर फलदायक सिद्ध हो सकती है। अपनों का अच्छा साथ मिल सकता है।
क्या करें- भैरव बाबा के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 8- धीरज की परीक्षा का समय है। मेरिज ब्यूरो चलाने वालों को काम की अधिकता रह सकती है। चित्त को विचलित होने से बचाएं।
क्या करें- जरूरतमंद लोगों को दान करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 9- विदेश में नौकरी के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल परिणाम मिल सकता है। पारिवारिक समारोह में शामिल हो सकते हैं। अनावश्यक भागादौड़ी से बचें।
क्या करें- जल में चंदन मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा